अपनी मौत की अफवाह पर शाहरुख ने किया मजाक- प्लेन क्रैश के बावजूद बच गया

हाल ही में एक्टर शाहरुख खान की मौत की अफवाह फैल गई थी. इस पर शाहरुख ने मजाक करते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति पांडे / BHASHA

  • मुंबई,
  • 02 जून 2017,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

शाहरुख खान भी उन चर्चित शख्सों में शामिल हो गए जिनकी मौत की अफवाह फैलाई गई. एक यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने खबर दी कि शाहरुख की विमान हादसे में मौत हो गई है.

यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ईआई पाइस टीवी ने ब्रेकिंग न्यूज में कहा कि शाहरुख खान की सात अन्य लोगों के साथ एक निजी विमान से यात्रा करते वक्त हादसे में मौत हो गई है.

Advertisement


शाहरुख ने आज इन अफवाहों पर चुटकी ली और आनंद एल राय के साथ अपनी फिल्म के सेट पर छत के ढहने के बारे में इंस्टाग्राम पर फैंस से बातें शेयर की.

शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा- विमान हादसे, सेट पर जानलेवा हादसे के बावजूद बच गया.

 

बता दें कि रविवार को राय की फिल्म के सेट पर फिल्म सिटी में छत का एक हिस्सा ढह गया था. हादसे में वहां सेट पर दो लोग घायल हुए. शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई थी लेकिन इस हफ्ते शूटिंग फिर से शुरू की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement