केरल की बाढ़ से परेशान हुए जॉन अब्राहम, फैंस से की मदद की अपील

केरल की बाढ़ से परेशान जॉन अब्राहम ने फैंस से की मदद की अपील, बोले वहां से  बचपन की कई यादें जुड़ी हुई हैं.

Advertisement
जॉन अब्राहम जॉन अब्राहम

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

केरल में अब तक बारिश से मौत का आंकड़ा 73 तक पहुंच गया है. इस हादसे पर अभिनेता जॉन अब्राहम का बयान आया है. जॉन ने कहा, मैं केरल में आई बाढ़ से वह परेशान हैं. जॉन की केरल से बचपन की कई यादें जुड़ी हुई हैं. उन्होंने गुरुवार सुबह लोगों से अपील की कि वह मुख्यमंत्री कोष में दान करें ताकि बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद की जा सके.

Advertisement

उन्होंने कहा, "केरल में जो कुछ हो रहा है, उससे व्यथित हूं. मेरे बचपन की कई यादें केरल से जुड़ी हुई हैं. कृपया आगे आएं और मुख्यमंत्री कोष में दान करें." केरल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से गुरुवार को 12 मौतें हुईं. पूरे केरल में बुधवार शाम से रेड अलर्ट जारी है.

बता दें जॉन अब्राहम इन द‍िनों अपनी अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये फिल्म 15 अगस्त को र‍िलीज हुई है. जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते की तो फिल्म ने पहले दिन में 20 करोड़ 52 लाख रुपये का बिजनेस किया है. सत्यमेव जयते का बिजनेस भले ही गोल्ड से कम है लेकिन रिकॉर्ड बनाने के मामले में ये फिल्म भी पीछे नहीं है. गोल्ड पहली 'ए' सर्टिफिकेट वाली फिल्म बन गई है जिसने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है. इसके अलावा फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में यह जॉन अब्राहम की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement