'केदारनाथ' से सारा अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें PHOTO

फिल्म 'केदारनाथ' से सारा अली खान बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म हो चुकी है और इसी बीच सारा का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है.

Advertisement
सारा अली खान सारा अली खान

आर जे आलोक / स्वाति पांडे

  • मुंबई,
  • 08 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. फिल्म की शूटिंग लगभग एक महीने से केदारनाथ में चल रही थी. पहले शेड्यूल का शूट खत्म हो चुका है और स्टार-कास्ट मुंबई लौट आई है.

फिल्म से सारा अली खान का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है. तस्वीर में वो हाथ में छाता लिए हुए हैं.

Advertisement

डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने इंस्टाग्राम पर सुशांत और सारा के साथ फोटो शेयर कर पहले शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी दी थी. इसमें तीनों के चेहरों की खुशी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शूटिंग शानदार तरीके से निपटी है.

अभिषेक कपूर ने कहा- यह शेड्यूल शानदार रहा. पहाड़ों पर शूट करना आसान नहीं होता क्योंकि मौसम हमेशा बदलता रहता है, लेकिन पहाड़ों के देवता ने हम पर कृपा की और हमारा शेड्यूल बहुत अच्छे से निपट गया.

यह सारा की डेब्यू फिल्म है. वह बॉलीवुड में एंट्री को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं. सारा के फैंस उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने को बेकरार हैं. फिल्म का पहला पोस्टर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था. पोस्टर में भगवान शिव, केदारनाथ मंदिर, हिमालय पर्वत के अलावा एक पिट्ठू दिख रहा था. इससे पहले फिल्म का 18 सेकंड का एक मोशन पोस्टर जारी हुआ था.

Advertisement

एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ त्रासदी पर आधारित है. इसमें सारा-सुशांत की अनोखी लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी. फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, हमारी फिल्म की कहानी में एक पैशनेट लव स्टोरी है, जो तीर्थयात्रा से जुड़ी हुई है. फिल्म जून 2018 को सिनेमाघरों में आएगी.

हाल ही में फिल्म के सेट से सारा अली खान के नखरें दिखाने की खबरें आई थीं. कहा गया कि सैफ की लाडली सारा के नखरों की वजह से उनकी डेब्यू फिल्म का पूरा क्रू परेशान हो गया है. वह अपने ड्रेस और लुक को लेकर काफी सलेक्टिव रहती हैं. उनके ड्रेस और मेकअप को लेकर नखरों की वजह से शूटिंग में देरी होती है. हालांकि बाद में मेकर्स की तरफ से बयान जारी इन खबरों को झूठा करार दिया गया था.

वहीं सुशांत सिंह राजपूत की पिछली फिल्म 'राब्ता' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. उन्हें केदारनाथा से बहुत सारी उम्मीदें हैं. इस फिल्म के बाद वह फॉल्ट इन अवर स्टार्स में काम करेंगे. इसके अलावा उनके खाते में फिल्म 'चंदा मामा दूर के' भी है. उनके द ग्रेट खली की बायोपिक में भी काम करने की खबरें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »