तनुश्री के आरोपों पर सलमान ने किया रिएक्ट, इस तरह दिया जवाब

तनुश्री के आरोपों पर सलमान ने रिएक्शन दिया है. नाना पाटेकर ने भी अपनी सफाई पेश की है.

Advertisement
तनुश्री, नाना पाटेकर तनुश्री, नाना पाटेकर

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 27 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

तनुश्री दत्ता ने नान पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सबको चौंका दिया. तनुश्री ने 10 साल पुराने एक मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था, "नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की."

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर जो आरोप लगाए हैं, उस पर सलमान खान ने भी अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा, "मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है. मुझे जानने और समझने दो कि क्या हुआ है. हम देखेंगे कि क्या हो रहा है. इस समय मुझे वाकई पता नहीं है कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं."

Advertisement

अपने ऊपर लगे संगीन आरोपों पर नाना ने पहली बार रिएक्शन दिया है. उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए कहा, "उनका सेक्सुअल हरासमेंट से क्या मतलब है? वहां पर 50 से 100 लोग सेट पर मेरे साथ थे. मैं देखता हूं कि कानूनी रूप से मैं क्या कर सकता हूं." नाना ने यह बात एक चैनल से मराठी में कहीं.

तनुश्री ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी की इमेज पर नहीं जाना चाहिए. कोई बाहर अच्‍छा एक्‍टर हो सकता है, लेकिन पर्सनली कैरेक्‍टर उसका कैसा है ये जज नहीं किया जा सकता. गुरमीत रामरहीम और तमाम बाबाओं की भी पूजा होती थी, वे भगवान माने जाते थे, लेकिन देख‍िए बाद में क्‍या असलियत सामने आई.

तनुश्री दत्‍ता के नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाने के बाद कोरियोग्राफर गणेश आचार्य नाना के बचाव में आ गए हैं. वे उस फिल्‍म का हिस्‍सा थे, जिसका जिक्र तनुश्री ने किया है. अब एक्ट्रेस ने आचार्य के बयान पर कहा कि वे झूठे और दोगले हैं. आचार्य को मेरी ही बदौलत फिल्‍म में काम मिला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement