टाइगर जिंदा है से पहले सलमान-कटरीना साथ आए कमर्शियल में, देखें VIDEO

सलमान खान और कटरीना कैफ इस साल दिसंबर में 'टाइगर जिंदा है' में दिखेंगे. लेकिन उससे पहले उन्होंने एक कमर्शियल साथ में किया है. आप भी देखें VIDEO...

Advertisement
कटरीना कैफ और सलमान खान कटरीना कैफ और सलमान खान

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 9:49 PM IST

पिछले पांच सालों से सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी दर्शकों को नहीं दिखी. 2012 में दोनों अंतिम बार 'एक था टाइगर' में नजर आए थे. हालांकि दोनों की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' इस साल रिलीज होने वाली है लेकिन दर्शक दोनों को एक बार फिर साथ देखने का इंतजार कर नहीं पा रहे हैं.

अगर आप भी दोनों को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है.

Advertisement


दरअसल दोनों ने एक कमर्शियल के लिए शूट किया है, जिसका वीडियो सामने आया है. एक किसी ब्रैंड के समर कलेक्शन का ऐड है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है.

'टाइगर जिंदा है' इस साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी. सलमान और कटरीना हाल ही में फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग ऑस्ट्रिया से कर के लौटे हैं. फिल्म को अली अब्बास जपर डायरेक्ट कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »