जोधपुर में कोर्ट से निकलकर सीधे अजय देवगन से मिलने पहुंचे सलमान

काले हिरण मामले में सुनवाई के लिए एक्टर सलमान खान जोधपुर पहुंचे हुए थे और सुनवाई पूरी होने के बाद वह अजय देवगन से मिलने फिल्म 'बादशाहो' के सेट पर पहुंचे.

Advertisement
सलमान खान और अजय देवगन सलमान खान और अजय देवगन

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:25 PM IST

फिल्म अभिनेता सलमान खान काले हिरण मामले में सुनवाई के लिए जोधपुर कोर्ट पहुंचे. सलमान खान से कोर्ट में लगभग 58 मिनट तक 57 सवाल पूछे गए. अपने स्टेंटमेंट में सलमान खुद को बेगुनाह कह रहे थे और जब कोर्ट की सुनवाई पूरी हुई तो वह जोधपुर में ही फिल्म अभिनेता अजय देवगन से मिलने पहुंच गए.


आपको बता दें कि अजय अपनी अपकमिंग फिल्म 'बादशाहो' की शूटिंग जोधपुर में कर रहे है. जब सलमान को उनसे मिलने का मौका मिला तो बिना समय गवाएं वह 'बादशाहो' के सेट पर पहुंच गए.

Advertisement


सलमान और अजय की इस मुलाकात की जानकारी खुद फिल्म निर्देशक मिलनलुथरिया ने दी और ये फोटो ट्विटर पर शेयर की.

अजय की इस फिल्म की कहानी का प्लॉट इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान की इमरजेंसी के समय से लिया गया है. मिलन लुथारिया इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म में इमरान हाशमी को भी कास्ट किया गया है. फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल में ईशा गुप्ता और इलियना डी क्रूज भी नजर आ सकती हैं.



Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement