BOX OFFICE पर नाकाम 'शेफ', जुड़वा-2 की नॉनस्टॉप कमाई जारी

सैफ अली खान की फिल्म शेफ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ खो रही है. फिल्म के रिलीज के दो दिन का कलेक्शन सिर्फ 2.40 करोड़ रुपए पहुंचा है. वरुण धवन की जुड़वा-2 शेफ को कड़ी टक्कर दे रही है. जानें इस हफ्ते की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट....

Advertisement
सैफ अली खान सैफ अली खान

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

सैफ अली खान की फिल्म शेफ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ खो रही है. पहले दिन फिल्म ने महज 1.05 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला. वहीं दूसरे दिन कमाई और भी निराशाजनक रही. दूसरे दिन का कलेक्शन 1.35 करोड़ रुपए रहा. फिल्म ने अब तक सिर्फ 2.40 करोड़ की कमाई की है. वहीं वरुण धवन की जुड़वा-2 दूसरे हफ्ते भी शानदार कमाई कर रही है.

Advertisement

रंगून के बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन ना कर पाने के बाद सैफ को एक हिट की तलाश थी. उन्हें शेफ से काफी उम्मीदें थी. हालांकि क्रिटिक्स ने उनकी फिल्म शेफ को सराहा है. लेकिन दर्शकों को यह लुभाने में नाकामयाब नजर आ रही है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के दो दिनों की रिपोर्ट को बहुत ही बताया है. उन्होंने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी.

क्या है शेफ की कहानी

सैफ फिल्म में दिल्ली के चांदनी चौक के रहने वाले रोशन कालरा का रोल प्ले कर रहे हैं, जिसे खाना बनाने का खूब शौक है. इस शौक को प्रफेशन में तबदील कर चुका रोशन जिंदगी के किस मोड़ पर पहुंच जाता है इसी पर कहानी बुनी गई है. फिल्म का बजट 30-40 करोड़ बताया जा रहा है. फिल्म को 1000 से ज्यादा स्क्रीन में रिलीज किया गया है.

Advertisement

जुड़वा 2 से सॉलिड मुकाबला

वरुण धवन की जुड़वा-2 शेफ को तगड़ा कॉम्पिटिशन दे रही है. यह फिल्म पर सुपरहिट साबित हुई है और अभी भी इसकी कमाई जारी है. जुड़वा-2 ने दूसरे शनिवार तक 108.08 करोड़ रु की कमाई कर ली है.

जुड़वा 2 साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इसमें अब कोई दो राय नहीं कि वरुण धवन मास ऑडियंस की पसंद बनकर उभरे हैं. जुड़वा 2 ने रिलीज के दूसरे शनिवार तक 108.08 करोड़ रुपए कमाए. इसी के साथ यह 2017 में फॉक्स स्टार स्टूडियोज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इससे पहले जॉली एलएलबी 2, बदरी की दुल्हनिया फिल्में ये सफलता हासिल कर चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement