सैफ अली खान और तब्बू की वापसी, 20 साल बाद पर्दे पर दिखेंगे साथ

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और तब्बू तकरीबन 20 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आने जा रहे हैं. इससे पहले ये दोनों साल 1996 में आई फिल्म "तू चोर मैं सिपाही" में साथ काम कर चुके हैं.

Advertisement
सैफ अली खान सैफ अली खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2019,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और तब्बू तकरीबन 20 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आने जा रहे हैं. इससे पहले ये दोनों साल 1996 में आई फिल्म "तू चोर मैं सिपाही" में साथ काम कर चुके हैं. जवानी जानेमन एक कॉमेडी फिल्म है. फिल्म के लीड एक्टर सैफ अली खान इस फिल्म का को-प्रोडक्शन कर रहे हैं.

साल 1996 में आई फिल्म तू चोर मैं सिपाही 10 मई को रिलीज हुई थी. महज 4 करोड़ 25 लाख रुपये में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ रुपये की कमाई कर पाने में कामयाब रही थी. फिल्म में सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार भी थे. फिल्म का गाना मैं अनाड़ी तू खिलाड़ी खूब लोकप्रिय हुआ था. 90 के दशक के पॉपुलर गानों की लिस्ट में यह गाना भी शामिल है.

Advertisement

वर्तमान वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों ही कलाकार अलग-अलग फिल्मों में बिजी हैं. सैफ अली खान जल्द ही नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज सैक्रेड गेम्स-2 में काम करते नजर आएंगे. बात करें बड़े पर्दे की तो सैफ के पास मुकेश छाबड़ा की फिल्म दिल बेचारा, ओम राऊत की फिल्म तानाजी - द अनसंग वॉरियर और भूत पुलिस हैं. तानाजी में सैफ अली खान अजय देवगन, काजोल और पंकज त्रिपाठी के साथ काम करते नजर आएंगे. फिल्म के कुछ पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं.

बात करें तब्बू की तो 17 मई को उनकी फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज होने जा रही है. फिल्म में तब्बू एक अधेड़ महिला का किरदार निभा रही हैं जिसके पति ने अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी कर ली है. इसके अलावा तब्बू जल्द ही फिल्म भारत और जवानी जानेमन में काम करती नजर आएंगी. फिल्म दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और यह लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »