कौन है ये लड़की? फोटो के साथ नवाज ने लिखा ये मेरे रोम-रोम में

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कभी अपनी फिल्म तो कभी वेब सीरीज के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस बार कारण अलग है.

Advertisement
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तस्वीर को पोस्ट किया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तस्वीर को पोस्ट किया.

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी कभी अपनी फिल्म तो कभी वेब सीरीज के कारण चर्चा में बने रहते हैं, लेकिन इस बार कारण अलग है. दरअसल, वे एक तस्वीर में विदेशी लड़की के साथ नजर आ रहे हैं. नवाज ने इस तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है, वह भी सस्पेंस बढ़ाने वाला है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विदेशी लड़की के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा, 'ये लड़की मेरे रोम-रोम में है...' अब नवाज संग ये मिस्ट्री गर्ल कौन है, इस बारे में कयास लगाए जा रहे हैं. इस फोटो पर एक फैन ने कमेंट किया हैः कुक्कू का जादू चल गया भाई...

Advertisement

अभी तक ये साफ नहीं है कि आखिर इस तस्वीर के पीछे की कहानी क्या है? लेकिन इस लड़की को लेकर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई हैं. हालांकि नवाजुद्दीन कुछ भी उजागर नहीं कर रहे हैं. हालांकि ये किसी फिल्म का सीन भी हो सकता है. लेकिन अभी तक नवाजुद्दीन या उनसे जुड़े किसी सूत्र ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

बता दें कि मार्च में पत्नी की जासूसी कराने के आरोप नवाजुद्दीन सिद्दिकी पर लगे थे. नवाज ने पूरे मामले पर मीडिया के रैवये की आलोचना करते हुए इसे घृणित करार दिया था.

उन्होंने कहा था, पिछली शाम बेटी के हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जेनरेटर से जुड़े स्कूली प्रोजेक्ट की तैयारी में मदद कर रहा था. आज सुबह इस प्रोजेक्ट के एग्जीबिशन में स्कूल भी गया. मुझे हैरानी है कि मीडिया कुछ आरोपों को लेकर मेरे ऊपर सवाल उठा रहा है. घृणित.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »