70 के हुए रणधीर कपूर, पार्टी में पहुंचे अमिताभ-रेखा

बॉलीवुड के कपूर खानदान में काफी धूमधाम से रणधीर कपूर का 70वां बर्थ डे सेल‍िब्रेट किया गया. इस मौ‍के की खास बात ये रही कि इसमें बिग बी और एक्ट्रेस रेखा ने भी नजर आए...

Advertisement
अमिताभ-रेखा अमिताभ-रेखा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

बॉलीवुड में कपूर खानदान की पार्टियां काफी फेमस हैं और हाल ही में रणधीर कपूर के 70वें बर्थ डे पर पूरा कपूर खानदान एक साथ नजर आया. इतना ही नहीं इस मौके पर बॉलीवुड की भी कई बड़ी हस्तियां भी इस पार्टी का हिस्सा बनी.

इस खास मौके को करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने अपने पापा के लिए खास बनाने का पूरा इंतजाम किया था. दोनों बहनों ने चेंबूर में अपने पापा के लिए शानदार बर्थडे पार्टी का आयोजन किया.

Advertisement

इस पार्टी में जहां बेबी बॉय तैमूर कहीं नजर नहीं आए तो वहीं पार्टी में पुराने जमाने की ऑनस्क्रीन हिट जोड़ी अमिताभ और रेखा को एक बार फिर देखा गया. पार्टी में रेखा अपने ट्रेडिशनल अंदाज में पहुंची तो अमिताभ को भी इंडो-वेस्टर्न लुक में स्पॉट किया गया.

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की.


 

करीना और करिश्मा दोनों को ही ट्रेडिशनल अंदाज में देखा गया. इस मौके पर मलाइका अरोड़ा खान से लेकर जितेन्द्र, राकेश रोशन, संजय कपूर, बोनी कपूर, अमीषा पटेल, प्रेम चोपड़ा जैसी कई बॉलीवुड की नई पुरानी हस्तियां मौजूद रहीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »