संजू पर बॉलीवुड सेलेब्स का रिव्यू, हिरानी को कर रहे सैल्यूट

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म संजू पर सेलेब्स ने दी ये प्रतिक्र‍ियाएं.

Advertisement
संजू संजू

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:49 AM IST

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म संजू पर सेलेब्स की प्रतिक्र‍ियाएं आने लगी हैं. फिल्म की रिलीज से पहले इंडस्ट्री के लोगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. तमाम सेलेब्स ने इस फिल्म को इमोशन्स से भरा हुआ बताया.

संजू देखने के बाद रणबीर कपूर की अदाकारी और राजकुमार हिरानी के निर्देशन की जमकर तारीफ हुई. साथ ही संजय दत्त के बारे में भी कुछ ऐसी बातें पता चलीं, जिन्होंने देखने वाले को इमोशनल कर दिया. आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने लिखा है, ''मैं इस लड़के को पसंद करती हूं. ये दुनिया के कुछ दयालु लोगों में से है.संजू की किसी से तुलना नहीं हो सकती.''

Advertisement

दिव्या खोसला कुमार ने लिखा है, ''बहुत रेयर फिल्में ही आपको टच करती हैं. ये फिल्म निशब्द कर देती है.'' फातिमा सना शेख ने लिखा है,'' अभी संजू देखी ये. वाकई खूबसूरत और छू लेने वाली फिल्म है. हिरानी और रणबीर ने मिलकर लीग से हटकर काम किया है.''

संजू देखने के बाद जावेद जाफरी ने लिखा है, ''मैं पूरी तरह प्रभावित हूं. उल्लेखनीय फिल्म है, राजू को मेरा सलाम. रणबीर और विकी कौशल की कमाल की एक्ट‍िंग.''

रणबीर कपूर के कजिन आधार जैन ने भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी. आधार को फिल्म में रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस बहुत शानदार लगी. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग यश राज स्टूडियो में बुधवार रात आयोजित की गई थी. बता दें कि 'संजू' में रणबीर संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »