Exclusive: जग्गा जासूस के बाद अब किशोर कुमार बनेंगे रणबीर कपूर

डायरेक्टर अनुराग बासु ने कंफर्म किया है कि रणबीर कपूर किशोर कुमार के बायोपिक में नजर आएंगे.

Advertisement
रणबीर कपूर रणबीर कपूर

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 20 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:04 PM IST

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है. फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बासु हैं.

खबरें आ रही थी कि अनुराग बासु की अगली फिल्म में भी रणबीर ही नजर आएंगे. यह एक्टर-सिंगर किशोर कुमार की जिंदगी पर बन रही है. हालांकि ये कंफर्म नहीं हो पाया था कि रणबीर ही फिल्म में किशोर कुमार का रोल प्ले करेंगे.

Advertisement


लेकिन आजतक से खास बातचीत में रणबीर और अनुराग बासु दोनों ने ही कहा कि किशोर कुमार की बायोपिक में अनुराग बासु के साथ रणबीर कपूर ही काम करेंगे. रणबीर ने बताया कि वो साल मार्च 2018 तक व्यस्त हैं, उसके बाद उनके सारे डेट्स अनुराग बासु के नाम है.

फिलहाल अनुराग और रणबीर दोनों ही अपनी अगली फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में जुटे हैं. फिल्म में रणबीर के साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement