सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने फैंस के साथ ही साथ इंडस्ट्री के कई लोगों को झकझोर कर रख दिया है. हालांकि उनके निधन के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है और कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि करण जौहर जैसे बड़े प्रोड्यूसर की नजरअंदाजी और नेपोटिज्म जैसे कॉन्सेप्ट के चलते सुशांत ने सुसाइड किया. हालांकि डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने करण जौहर को जबरदस्त तौर पर समर्थन दिया है और कहा है कि जो भी करण को टारगेट कर रहे हैं उन्हें ये ही नहीं पता कि फिल्म इंडस्ट्री कैसे काम करती है.
रामगोपाल वर्मा ने कई सिलेसिलेवार ट्वीट्स किए. उन्होंने सबसे पहले सुशांत की आत्महत्या को बेहद शॉकिंग बताया और कहा कि सुशांत सिंह राजपूत का निधन उतना ही ज्यादा त्रासदी भरा और हैरानी भरा है जितना हॉलीवुड के सुपरस्टार्स जेम्स डीन और हीथ लेजर की मौत.
12 साल इंडस्ट्री में बिताने के बाद, दौलत और शोहरत हासिल करने के बाद अगर सुशांत अपनी जान ले लेता है क्योंकि उसे बाहरी जैसा फील कराया जाता है तो फिर हर दिन उन 100 एक्टर्स के सुसाइड को भी ठीक ठहराया जा सकता है जो सुशांत के आसपास भी नहीं पहुंच पाए. आपके पास जो है, अगर आप उससे खुश नहीं है तो आप कभी भी कुछ भी होने के बावजूद भी खुश नहीं रह पाएंगे.
जो भी हुआ उसके लिए पर आरोप लगाना साबित करता है कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री की समझ नहीं है. अगर ये मान भी लिया जाए कि करण को सुशांत से दिक्कत थी तब भी ये उसकी चॉइस है कि वो किसके साथ काम करना चाहता है, जैसे कि हर फिल्ममेकर की चॉइस होती है कि वो किस एक्टर के साथ काम करना चाहता है.
और सोशल मीडिया पर जो शोर मच रहा है कि एक सुपर टैलेंटेंड एक्टर को साइड लाइन कर दिया गया. सच ये है कि ये ऑडियन्स ही है जो सुशांत से ज्यादा बाकी एक्टर्स का काम देख रही थी और करण जौहर इन लोगों के सिर पर बंदूक रखकर अपनी फिल्में नहीं दिखवा रहा था.
अगर इसे मान भी लिया जाए कि के खिलाफ साजिश रची जा रही थी(मुझे इसका कारण समझ नहीं आता क्योंकि वो एक ऐसा एक्टर था जो प्रोड्यूसर्स के लिए पैसा बना रहा था) तो भी कई सारे लोग थे जो सुशांत के साथ काम करना चाहते थे लेकिन जैसे सुशांत की चॉइस थी कि वे इन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहते हैं वैसे ही दूसरे लोगों की भी चॉइस हो सकती है कि वे के साथ काम ना करें.
aajtak.in