बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी संग रामायण की 'सीता', शेयर की थ्रोबैक फोटो

दीपिका चिखलिया ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. फोटो में वो बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी संग नजर आ रही हैं. तस्वीर में वो लालकृष्ण आडवाणी को नमस्कार करती दिखीं.

Advertisement
दीपिका चिखलिया दीपिका चिखलिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर फेमस हुईं दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं. वो लगातार शो से जुड़ी पुरानी यादें शेयर कर रही हैं. दीपिका चिखलिया ने इस शो के बाद राजनीति में भी कदम रखा. दीपिका ने बीजेपी के टिकट पर बड़ौदा से चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति छोड़ दी.

अब दीपिका ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. फोटो में वो बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी संग नजर आ रही हैं. तस्वीर में वो लालकृष्ण आडवाणी को नमस्कार करती दिखीं. इस थ्रोबैक फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- Namaskar.

Advertisement

चुनाव प्रचार को मिस कर रहीं दीपिका?

हाल ही में दीपिका ने चुनाव प्रचार के दौरान की तस्वीरें शेयर की थीं. तस्वीर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'चुनाव और प्रचार के मेरे दिन.' इससे पहले भी दीपिका ने एक ऐसी ही तस्वीर शेयर की थी. दीपिका की उस तस्वीर में पीएम मोदी और लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे. उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'एक पुरानी फोटो उस समय की जब मैं वड़ोदरा के चुनाव में खड़ी हुई थी. मेरे साथ दाएं हाथ के कोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैठे हैं, फिर लाल कृष्ण आडवाणी, मैं और चुनाव के इनचार्ज नलिन भट्ट.

बता दें कि दीपिका को रामायण ने काफी पॉपुलैरिटी दिलाई. शो में सीता का रोल करने के बाद वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं. उनके रोल की काफी सराहना हुई. e-साहित्य आजतक में दीपिका चिखलिया ने बताया था कि सीता का रोल करने के बाद दर्शक उन्हें माता सीता के रूप में देखने लगे थे और आज तक देखते आ रहे हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »