स्मिता पाटिल के लिए राज बब्बर ने लिखा इमोशनल पोस्ट- अनुपस्थिती पर यकीन नहीं होता

13 दिसंबर को स्मिता पाटिल की डेथ एनिवर्सरी थी. स्मिता 80 के दशक की सिनेमा में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं. बुधवार को उनके पति राज बब्बर ने उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

Advertisement
स्मिता पाटिल स्मिता पाटिल

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

13 दिसंबर को स्मिता पाटिल की डेथ एनिवर्सरी थी. स्मिता 80 के दशक की सिनेमा में अपने योगदान के लिए जानी जाती हैं. बुधवार को उनके पति राज बब्बर ने उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा.

उन्होंने लिखा- आज 31 साल हो गए ... जब तुम गयीं थीं तब तुम सिर्फ 31 साल की थीं ... लेकिन हमेशा अपने अनुभवों की सीमा के बहुत आगे खड़ी मिलीं ... जीवन में सब कुछ बहुत जल्द जी लिया ...

Advertisement

तुम्हारी अनुपस्थिति पर अब भी यक़ीन नहीं होता ...

स्मिता ने 28 नवंबर 1986 को प्रतीक बब्बर को जन्म दिया था. जन्म के दौरान ही उन्हें कुछ समस्याएं हो गई और उन्होंने 13 दिसबंर को दम तोड़ दिया.

फिल्म 'भीगी पलकें' के सेट पर राज और स्मिता की मुलाकात हुई थी. दोनों में प्यार हो गया. हालांकि दोनों के रिश्ते से स्मिता की मां खुश नहीं थी. राज उस समय शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे आर्य और जूही थे. राज ने नादिरा को छोड़ स्मिता से शादी कर ली. राज के इस फैसले से पूरी इंडस्ट्री हिल गई थी.

राज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि नादिरा के साथ खराब रिश्तों की वजह से मैं स्मिता के साथ प्यार में नहीं पड़ा था. ये बस हो गया. नादिरा समझदार थी. उसने मेरी फीलिंग्स को समझा.

Advertisement

स्मिता पाटिल के निधन के बाद राज ने नादिरा से फिर शादी कर ली.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »