टोरेंट पर राधिका आप्टे की फिल्म Parched लीक

राधिका आप्टे की जब भी कोई फिल्म आने वाली हो तो इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि क्या कहीं कुछ उनसे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो लीक तो नहीं होने जा रहा है क्योंकि जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो कभी उनकी तस्वीरें लीक हो जाती हैं तो कभी किसी शॉर्ट फिल्म का उनका हॉट वीडियो.

Advertisement
फिल्म 'पार्चड' में राध‍िका आप्टे और सुरवीन चावला फिल्म 'पार्चड' में राध‍िका आप्टे और सुरवीन चावला

नरेंद्र सैनी / पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

राधिका आप्टे की जब भी कोई फिल्म आने वाली हो तो इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है कि क्या कहीं कुछ उनसे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो लीक तो नहीं होने जा रहा है क्योंकि जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो कभी उनकी तस्वीरें लीक हो जाती हैं कभी किसी शॉर्ट फिल्म का उनका हॉट वीडियो.

जल्द ही भारत में रिलीज होने जा रही उनकी से जुड़ी कुछ हॉट तस्वीरें कुछ दिन पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं. अब पूरी की पूरी फिल्म ही टोरेंट पर लीक हो गई हैं और यह अनसेंसर्ड कॉपी है जिस वजह से के हॉट सीन्स भी इसमें होने की बात कही जा रही है क्योंकि टोरेंट के साथ जो तस्वीरें दी गई हैं, उनमें राधिका आप्टे टॉपलेस हैं.

Advertisement

हालांकि फिल्म के भारत में रिलीज होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है और सूत्रों की मानें तो फिल्म को अभी सेंसर के पास भी जाना था. इस फिल्म को लीना यादव ने डायरेक्ट किया है और ने प्रोड्यूस किया है. इससे पहले टोरेंट पर 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती', 'दशरथ मांझी' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं. वैसे फिल्म फिल्म 'पार्चड' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »