हॉलीवुड में रंगभेद का शिकार हुईं प्रियंका, बोलीं- छिन गई फिल्म

प्रियंका चोपड़ा  ने खुलासा किया कि हॉलीवुड में रंगभेद के चलते उन्हें एक फिल्म में रोल नहीं मिला.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 3:09 PM IST

प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड में बड़ी सेलेब्रिटी के तौर पर जानी जाती हैं. टीवी सीरीज के अलावा वे हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर अपने अभिनय का लोहा विश्वस्तर पर मनवा रही हैं. हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया कि हॉलीवुड में रंगभेद के चलते उन्हें एक फिल्म में रोल नहीं मिला.

एक इंटरनेशनल मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने हॉलीवुड में रंगभेद का सामना करने की बात कबूली. वे कहती हैं, पिछले साल मैंने अपने स्किन कलर की वजह से एक हॉलीवुड मूवी खोई है. इस वजह से मैं काफी निराश भी हुई थी. प्रियंका ने कहा, स्टूडियो से किसी ने मेरे मैनेजर को कॉल कर कहा, उनकी फिजिकैलिटी सही नहीं है. इसका मतलब मुझे समझ नहीं आया क्या था? तब मेरे मैनेजर ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म के लिए ब्राउन चेहरा नहीं चाहिए.

Advertisement

प्रियंका को बचपन में भी रंगभेद का शिकार होना पड़ा था. जिसका खुलासा वे पहले कर चुकी हैं. पढ़ाई के लिए प्रियंका ने US के एक स्कूल में एडमिशन लिया था. उस दौरान उन्हें रंगभेद झेलना पड़ा था.

प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, 'जब मैं 12 साल की थी तो अमेरिका में स्कूली पढ़ाई के लिए आई थी. लेकिन अमेरिका में लोगों की रंगभेदी टिप्पणियों की वजह से मुझे यहां से भारत लौटना पड़ा.'

प्रियंका ने बताया था कि जब वो स्कूल में पढ़ती थीं तो सब उन्हें ब्राउनी कहकर बुलाते थे. बकौल एक्ट्रेस, 'वो कहते हैं कि हम भारतीय सिर हिलाकर बात करते हैं. हमारा मजाक उड़ाया जाता है. हम घर पर जो खाना बनाते हैं, उस खाने की महक का मजाक उड़ाया जाता है. इन्हीं तानों से तंग आकर मैंने अमेरीका छोड़ा और भारत आ गई.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement