अक्षय को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने पर उठे सवाल पर तो प्रियदर्शन ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि अक्षय के साथ प्रियदर्शन की नजदीकियों के कारण उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला है. इस मामले पर अब प्रियदर्शन ने सफाई दी है.

Advertisement
प्रियदर्शन प्रियदर्शन

दीपिका शर्मा

  • ,
  • 08 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

अक्षय कुमार को शुक्रवार को उनकी फिल्म 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि अक्षय को यह अवॉर्ड नेशनल अवॉर्ड के जूरी हेड प्रियदर्शन से नजदीकियों के कारण मिला है.

अब प्रियदर्शन ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि पता नहीं लोग ऐसा क्यों सोच रहे हैं. पिछली बार जब रमेश सिप्पी जूरी हेड थे, तब अमिताभ बच्चन को 'पीकू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था और जब प्रकाश झा ने अजय देवगन को अवॉर्ड के लिए चुना था, तब तो किसी ने शोर नहीं मचाया.

Advertisement


उन्होंने आगे कहा कि अक्षय को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड उनकी दो फिल्मों 'एयरलिफ्ट' और 'रुस्तम' में अच्छे परफॉरमेंस के लिए दिया गया है. ये मेरे अकेले का फैसला नहीं था, ये जूरी का फैसला था. एक परफॉरमेंस ड्रामा के लिए और दूसरा रीयल लाइफ स्टोरी के लिए दिया गया है. लेकिन नियम के मुताबिक केवल एक ही फिल्म को मेंशन कर सकते हैं, इसलिए 'रुस्तम' को मेंशन किया गया है. लेकिन ये अवॉर्ड उन्हें दोनों फिल्मों के लिए दिया गया हैं.


आपको बता दें कि अक्षय, प्रियदर्शन की 'गरम मसाला', 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement