प्रत्यूषा की बरसी पर आज रिलीज होगी उनकी आखि‍री फिल्म

विवादों में फंसी टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की जिंदगी पर आधारित फिल्म को रिलीज किया जाएगा. इसकी रिलीज रोकने के लिए प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर की अपील की थी...

Advertisement
प्रत्यूषा बनर्जी और राहुल राज प्रत्यूषा बनर्जी और राहुल राज

शिवांगी ठाकुर

  • मुंबई,
  • 01 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के बाद से ही उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म बनाई जा रही थी. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ और प्रत्यूषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने मुंबई पुलिस को काम्या पंजाबी के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी दी. कोर्ट का स्टे आर्डर आया और एक दिन के लिए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दिया दी गई. लेकिन सभी विवादों के बीच प्रत्यूषा बनर्जी की फिल्म 1 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

Advertisement

एक बातचीत के दौरान काम्या पंजाबी ने बताया कि वो प्रत्यूषा की फिल्म को रिलीज कर रही हैं और मुंबई के कंट्री क्लब में 1 अप्रैल को शाम 4 बजे इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा. काम्या ने ये भी बताया कि फिल्म देखने के बाद प्रत्यूषा का दर्द सभी लोग महसूस कर पाएंगे और जानेंगे की वो किस दुख से गुजरी.


गौरतलब है कि प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान काम्या या फिल्म से जुड़ा कोई सदस्य नहीं पहुंचा. सिर्फ राहुल राज ही कोर्ट में मौजूद थे. राहुल ने मानहानि के तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग की है.

यह फिल्म प्रत्यूषा ने सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्यूषा बनर्जी ने शूट की थी. इस फिल्म में प्रत्यूषा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की एक झलक भी देखने को मिलेगी. ये फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »