प्रभु देवा ने सलमान खान की तुलना की इस सुपरस्टार से

प्रभु देवा ने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की है.

Advertisement
सलमान खान और रजनीकांत सलमान खान और रजनीकांत

हंसा कोरंगा

  • ,
  • 28 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

प्रभु देवा ने बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान को लेकर एक बड़ी बात कही है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान कि तुलना सुपरस्टार रजनीकांत से की है. अब दोनों फिल्म 'दबंग'-3' में साथ काम करने जा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक 'दबंग-3' के निर्देशन को लेकर सस्पेंस काफी लंबे समय से बरकरार था, लेकिन इस बात को कन्फर्म कर दिया गया है कि 'दबंग-3' का निर्देशन प्रभु देवा ही कर रहे है. सलमान और प्रभु पहले भी एक साथ काम कर चुके हैं. इससे पहले ये जोड़ी फिल्म 'वान्टेड' में साथ नजर आई थीं.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक सलमान इन दिनों आपनी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं. इलके अलावा फिल्म  'दबंग 3' की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी. फिल्म को साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है.  

प्रभु देवा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक बड़ी फिल्म हैं. इस फिल्म में बहुत से एक्शन सीन हैं. वहीं उन्होंने सलमान के बारे में कहा कि वह एक बहुत ही मेहनती हैं और स्वभाव से काफी अच्छे इंसान हैं.

फिल्म की बात करें तो इसमे सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार निभाती नजर आएगी. फिलहाल सलमान खान की फिल्म रेस थ्री जल्द रिलीज होने वाली है. फिल्म 15 जून, 2108 को सिनेमाघरों में लगेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement