फिल्म में नहीं, इस मौके पर फिर एक साथ नजर आएंगे प्रभास-अनुष्का शेट्टी

बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे. फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. उनकी केमिस्ट्री का ही असर था कि फैंस चाहते थे कि ये रील जोड़ी, रियल लाइफ में भी कपल बने.

Advertisement
प्रभास-अनुष्का शेट्टी प्रभास-अनुष्का शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

2017 में आई एक्शन एंटरटेनर मूवी बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे. फिल्म में प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. उनकी केमिस्ट्री का ही असर था कि फैंस चाहते थे कि ये रील जोड़ी, रियल लाइफ में भी कपल बन जाए. खैर, जल्द ही बाहुबली 2 की लंदन में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी. इस खास मौके पर प्रभास और अनुष्का शेट्टी फिर से एकसाथ आएंगे.

Advertisement

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की लंदन में स्पेशल स्क्रीनिंग होगी. अक्टूबर में लंदन के जाने माने रॉयल एलबर्ट हॉल में दर्शकों के लिए बाहुबली की स्क्रीनिंग रखी जाएगी. स्क्रीनिंग से पहले सवाल-जवाब का सेशन भी रखा जाएगा. पैनल में फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली और म्यूजिक कंपोजर एमएम किरवानी मौजूद रहेंगे.

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभास, राणा और अनुष्का शेट्टी भी इस सेशन का हिस्सा रहेंगे. इस रीयूनियन की तस्वीरें यकीनन ही सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली है. फिल्म में नहीं तो एक मंच पर प्रभास और अनुष्का को साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

बाहुबली में प्रभास, अनुष्का शेट्टी के अलावा राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया और रम्या कृष्णन लीड रोल में दिखे थे. बाहुबली के बाद प्रभास की अगली रिलीज साहो है, जो कि इस साल 30 अगस्त को रिलीज होगी. साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी. हालांकि पहले मेकर्स अनुष्का शेट्टी को इस रोल के लिए कास्ट करना चाहते थे, जो कि संभव नहीं हो पाया.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »