'पानीपत' पर पाकिस्तान को ऐतराज, मंत्री ने कहा- इतिहास से हुई छेड़छाड़

फिल्म पानीपत रिलीज होने से पहले ही विवादों से जुड़ गई है. पानीपत के ट्रेलर के बाद फिल्म पर अफगानिस्तान के लोगों के आपत्ति जताए जाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन अब पाकिस्तान भी इस फिल्म को लेकर ऐतराज जता रहा है.

Advertisement
फिल्म पानीपत का पोस्टर फिल्म पानीपत का पोस्टर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

फिल्म 'पानीपत' रिलीज होने से पहले ही विवादों से जुड़ गई है. पानीपत के ट्रेलर के बाद फिल्म पर अफगानिस्तान के लोगों के आपत्ति जताए जाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन अब पाकिस्तान भी इस फिल्म को लेकर ऐतराज जता रहा है. अब पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने फिल्म पानीपत को लेकर कहा है कि इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है.

Advertisement

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने फिल्म 'पानीपत' पर सवाल उठाया है. रिलीज से पहले ही फवाद चौधरी ने कहा कि इसमें मुसलमान शासक को गया है.

चौधरी ने ट्वीट में कहा, 'जब बेवकूफ लोग आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की विचारधारा के तहत इतिहास को फिर से लिखते हैं तो फिर उनसे हम ऐसे की ही उम्मीद कर सकते हैं. देखिए, आगे-आगे होता है क्या.'

पूर्व राजदूत ने जताई चिंता

वहीं फिल्म के ट्रेलर के बाद भारत में अफगास्तिान के पूर्व राजदूत डॉ. शाइदा अब्दाली ने चिंता जताई. उन्होंने कहा, 'भारतीय फिल्में भारत-अफगानिस्तान संबंध को मजबूत करने में भूमिका निभाती रही हैं. मुझे उम्मीद है कि फिल्म पानीपत हमारे साझा इतिहास को ध्यान में रखकर बनाई गई होगी.'

रिपोर्ट्स का कहना है कि अफगानिस्तान के लोगों का मानना है कि फिल्म में इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है. भारत में अफगानिस्तान के राजदूत ताहिर कादरी ने कहा है कि वे इस मामले में भारत सरकार के संपर्क में हैं और उन तक अफगानिस्तान के लोगों की चिंताओं को पहुंचा दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' अफगानिस्तान के बादशाह अहमद शाह अब्दाली और मराठाओं के बीच पानीपत में हुई जंग पर आधारित है. इस फिल्म में अब्दाली की भूमिका संजय दत्त निभा रहे हैं जबकि मराठा सरदार सदाशिव राव भाऊ की भूमिका अर्जुन कपूर अदा कर रहे हैं. फिल्म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज होगी.

(आईएएनएस से इनपुट)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement