ट्यूबलाइट के टीजर में दिखी ओम पुरी की झलक

सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के टीजर को लोग पसंद तो बहुत कर रहे हैं लेकिन बहुत कम लोगों ने ही टीजर में ओम पुरी को नोटिस किया होगा.

Advertisement
ट्यूबलाइट के टीजर में ओम पुरी ट्यूबलाइट के टीजर में ओम पुरी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' का टीजर गुरुवार रात को रिलीज हो गया. टीजर को लोग पसंद कर रहे हैं और 24 घंटे के भीतर ही इसे 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देख भी लिया है. लेकिन बहुत से लोगों ने टीजर में ओम पुरी को नोटिस नहीं किया होगा.

जी हां, एक सीन में ओम पुरी बैकग्राउंड में दिख रहे हैं, जिसमें सलमान खान अपने भाई सोहेल खान को गले लगाने के लिए वापस आते हैं.ओम पुरी की सिल्वर स्क्रीन पर यह आखिरी प्रेजेंस होगी.

Advertisement


बता दें कि इस साल की शुरुआत में ओम पुरी का निधन हो गया था. ओम पुरी ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया था कि इस फिल्म मैं मेरा छोटा लेकिन अच्छा रोल है. कबीर खान को पता है कि उन्हें एक्टर्स का यूज कैसे करना है.

ट्रेलर भी इस महीने रिलीज हो जाएगी. फिल्म इस साल ईद के मौके पर आ रही है. निर्देशक कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी रिकॉर्ड तोड़ फिल्में दे चुके हैं. इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »