भारत से दूर कैलिफोर्निया में हैं नरगिस फाखरी, वीडियो शेयर कर बताया क्या कर रहीं

नरगिस भारत से दूर इस वक्त कैलिफोर्निया में हैं. उन्होंने वहां अपने घर से एक फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Advertisement
नरगिस फाखरी नरगिस फाखरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

कोरोना वायरस के दहशत के बीच लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं. इस सेल्फ क्वारनटीन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अछूते नहीं हैं. इस बीच एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नरगिस घर के काम करती देखी जा सकती हैं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

वीडियो में नरगिस ने बताया की वे बोर हो रही हैं और इसलिए वे घर के काम कर रही हैं. किचन में बर्तन साफ करते हुए, टॉयलेट क्लीन करते हुए, झाड़ू लगते हुए, कपड़े धोते हुए उनका ये फनी वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वे फनी फेसेस बनाते हुए भी देखी जा सकती हैं. बता दें नरगिस भारत से दूर इस वक्त कैलिफोर्निया में हैं. उन्होंने वहां अपने घर से ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Advertisement

नरगिस फाखरी भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे अपने फैंस के लिए समय-समय पर पोस्ट्स करती रहती हैं. वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. उनकी फोटोज और वीडियोस अक्सर वायरल होती है.

पिछली बार इस फिल्म में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट पर नरगिस को पिछली बार अमावस में देखा गया था. इसमें उनके साथ सचिन जोशी और मोना सिंह नजर आए थे. नरगिस को फिल्म रॉकस्टार से पॉपुलैरिटी मिली थी. इस फिल्म में उन्हें रणबीर कपूर के साथ कास्ट किया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement