हाल ही में रितिक रोशन से एक चैनल ने उनकी 6 फिल्मों के राइट्स 550 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, इस खबर ने खूब सुर्खियां बंटोरी. लेकिन अबमें चर्चा है कि एक चैनल ने सलमान खान की फिल्मों के राइट्स 1000 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. सलमान की इस डील ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह ही बॉलीवुड किंग हैं.
खबरों की मानें तो ने हाल ही में एक जाने माने चैनल के साथ 1000 करोड़ रुपये की डील साइन की है. इस डील में खान की अगली आने वाली 10 फिल्मों के सैटेलाइट राइट्स खरीदे गए हैं और डील में यह भी शामिल है कि आगे चलकर चैनल पर अपीरियंस देंगे. DNA में छपी खबर के मुताबिक एक ट्रेड सूत्र के कहा, 'इन दिनों स्टार्स करोड़ों में सैटेलाइट राइट्स की डील कर रहे हैं और चैनल भी उन्हे यह मोटी रकम की अदायगी कर रहे हैं. जैसे कि अजय देवगन ने अपनी 10 फिल्मों के लिए 400 करोड़ रुपये की डील साइन की थी और सलमान ने इसी चैनल के साथ 500 करोड़ रुपये की डील साइन की थी. जिसके चलते सलमान को हर फिल्म के हिसाब से 50 करोड़ रुपये दिए गए. लेकिन की पिछली रिलीज फिल्में 'प्रेम रत्न धन पायो' और 'बजरंगी भाईजान' के ब्लॉकबस्टर हिट होने पर अब चैनल उनकी अगली फिल्मों के राइट्स भी अपने नाम करना चाहते हैं. जिसके चलते चैनल ने सलमान को उनकी आने वाली फिल्मों के लिए और उनके चैनल पर अपीरियंस देने के लिए तीन गूणा रकम देने की पेशकश रखी. सलमान ने चैनल के साथ पहले चल रहे कॉन्ट्रैक्ट के लिए फिर से बातचीत की और 1000 करोड़ रुपये में यह डील साइन की.
पूजा बजाज