10 साल बाद फिर संजय दत्त संग पर्दे पर दिखेंगी मनीषा कोइराला

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में उनकी मां का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला संजय की अगली फिल्म में संजय की पत्नी का किरदार निभाएंगी.

Advertisement
संजय दत्त और मनीषा कोइराला संजय दत्त और मनीषा कोइराला

अनुज कुमार शुक्ला

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में उनकी मां का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मनीषा कोइराला संजय की अगली फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी. बता दें कि संजय दत्त प्रोडक्शन्स तेलुगू हिट फिल्म प्रस्थानम् का हिंदी रीमेक करने जा रहा है. यह फिल्म यदि फ्लोर पर आती है तो संजय दत्त और मनीषा कोइराला 10 साल बाद पर्दे पर साथ में नजर आएंगे.

Advertisement

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में मनीषा काम तो कर रही हैं लेकिन इसमें संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं. फिल्म में मनीषा संजय की मां नरगिस की भूमिका निभाती नजर आएंगी. बात करें प्रस्थानम् की तो यह फिल्म तेलुगू सुपरहिट साबित हुई है और इसने तमाम अवॉर्ड्स भी जीते हैं. मनीषा और संजय ने पहली बार फिल्म यलगार में साथ काम किया था.

फिल्म संजू का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया है. इसे फॉक्स स्टार हिंदी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. ट्रेलर को एक दिन से भी कम वक्त में 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और दिया मिर्जा अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »