मनीषा बनेंगी 'संजय दत्त' की मम्मी, इस फिल्म में मिला रोल

मनीषा कोइराला जल्द ही पर्दे पर संजय दत्त की मां के रोल में दिखेंगी. उनको इस फिल्म के लिए एक अहम रोल में साइन किया गया है...

Advertisement
Manisha Koirala / Pic: Yogen Shah Manisha Koirala / Pic: Yogen Shah

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

संजय दत्त पर बनने वाली फिल्म पर काम तेजी से हो रहा है. पिछले दिनों खबर आई थी कि रणबीर कपूर ने संजय दत्त जैसा दिखने के लिए बहुत मेहनत से बॉडी बनाई है.

अब इस फिल्म की कास्ट को लेकर बड़ी खबर आई है. वो ये कि संजय दत्त की बायोपिक में नरगिस दत्त का रोल मनीषा कोइराला निभाएंगी. बता दें कि 1981 में नरगिस दत्त की डेथ कैंसर की वजह से हो गई थी. और मनीषा कोइराला खुद भी कैंसर से लड़ चुकी हैं.

Advertisement


मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार, मनीषा के संजय दत्त की बायोपिक में होने की खबर को खुद राजकुमार हिरानी ने कंफर्म किया है. उन्होंने बताया- ये सही है कि मनीषा कोइराला बहुत अच्छी अदाकारा हैं और हमें खुशी है कि वह हमारी फिल्म का हिस्सा हैं.


दो हफ्ते पहले मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हिरानी के साथ एक पिक्चर भी पोस्ट की थी.

वहीं, मनीषा को लेने की बात हिरानी ने कहा- नरगिस जी अपने समय की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अभि‍नेत्री रही हैं. उनके रोल के लिए हमने कई अभिनेत्रियों के नाम के बारे में सोचा था. हालांकि मनीषा को साइन करने की एक बड़ी वजह यही है कि वह खुद कैंसर पेशंट रही हैं.


बता दें कि मनीषा ने संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम किया है. इनमें कारतूस, यलगार, सनम, अचानक, बागी आदि शामिल हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement