पत्नी समेत एक्टर हुए कोरोना पॉजिटिव, सलमान के प्रोजेक्ट में आ चुके हैं नजर

प्रतीक कई गुजराती हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमें बे यार, रॉन्ग साइड राजू, लव नी भवाई जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा वे कुछ हिंदी फिल्मों में दिखे हैं जिनमें सलमान खान का प्रोजेक्ट लवयात्री भी शामिल है.

Advertisement
प्रतीक गांधी सोर्स इंस्टाग्राम प्रतीक गांधी सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

सलमान खान प्रोडक्शन्स की फिल्म लवयात्री में काम कर चुके एक्टर प्रतीक गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. प्रतीक की वाइफ भामिनी ओजा और उनके भाई पुनीत भी इस खतरनाक वायरस के संक्रमित पाए गए हैं. प्रतीक कई गुजराती हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं जिनमें बे यार, रॉन्ग साइड राजू, लव नी भवाई जैसी फिल्में शामिल हैं. इसके अलावा वे कुछ हिंदी फिल्मों में दिखे हैं जिनमें सलमान खान का प्रोजेक्ट लवयात्री और मित्रों जैसी फिल्में शामिल हैं.

Advertisement

प्रतीक ने ट्वीट के सहारे दी जानकारी

अपने एक ट्विटर पोस्ट में प्रतीक ने कहा कि वे अपनी पत्नी के साथ घर पर क्वरानटीन हैं वही उनके भाई पुनीत अस्पताल में भर्ती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हमने एक परिवार के तौर पर पॉजिटिव रहना काफी गंभीरता से ले लिया है और हमने कोरोना को लेकर भी कोई भेदभाव नहीं किया है. उन्होंने आगे लिखा कि मैं और मेरी पत्नी घर पर ही हैं वही मेरे भाई अस्पताल में भर्ती हैं. हम सभी अपने परिवार और फ्रेंड्स की दुआओं और सपोर्ट के सहारे कोरोना वायरस के खिलाफ एक जंग लड़ रहे हैं.

ने एक दोस्त के ट्वीट के जवाब में बीजेपी नेता किरीत सौम्या का भी शुक्रिया अदा किया जिन्होंने मुश्किल दौर में उनकी मदद की. सौमेया ने बताया था कि वे उन डॉक्टर्स के साथ संपर्क में हैं जो पुनीत का इलाज कर रहे हैं और इन डॉक्टर्स ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे. गौरतलब है कि प्रतीक हंसल मेहता की सीरीज स्कैम 1992 में नजर आएंगे. गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारे कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. , अभिषेक बच्चन, जैसे सितारों के अलावा एक्टर और एक्ट्रेस जोआ करीमी जैसी हस्तियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »