कौन बनेगा करोड़पति का आएगा नया सीजन, होस्ट करेंगे अमिताभ बच्चन?

कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर नए सीजन को लेकर चर्चा में है. खबर है कि लॉकडाउन के बाद केबीसी का नया सीजन आएगा. लॉकडाउन में ये खबर कौन बनेगा करोड़पति और अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 24 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

कौन बनेगा करोड़पति और इसके होस्ट मेगास्टार अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) देश के पॉपुलर शोज में से एक है. लेकिन इसकी पॉपुलैरिटी में अमिताभ बच्चन का भी हाथ है इसमें कोई शक नहीं है. इस बीच कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर नए सीजन को लेकर चर्चा में है. खबर है कि लॉकडाउन के बाद केबीसी का नया सीजन आएगा.

Advertisement

टेली चक्कर की रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल (सोनी टेलीविजन) केबीसी के नए सीजन को लेकर आने पर विचार कर रही है. इसके अलावा यह भी तय किया गया है कि शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे. हालांकि अभी इस खबर पर संशय बना हुआ है. किसी की तरफ से अभी इस खबर पर कोई ऑफिश‍ियल जानकारी साझा नहीं की गई है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद दर्शक केबीसी के नए सीजन का लुत्फ उठाएंगे.

ये सीरियल्स हुए बंद

बात करें फिल्म और एंटरटेनमेंट जगत के मौजूदा हालात पर, तो इस वक्त इंडस्ट्री नुकसान में चल रही है. फिल्मों का रिलीज टल गया है, शोज के नए एपिसोड्स की शूट‍िंग बंद है. हाल ही में पॉपुलर टीवी शो बेहद 2, पट‍ियाला बेबस, इशारों इशारों में को बंद कर दिया गया.

Advertisement

इन शोज की हुई टीवी पर वापसी

वहीं पुराने शोज की टेलीविजन पर वापसी हो गई है. दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, शक्त‍िमान, ब्योमकेश बख्शी, द जंगल बुक जैसे 90 के दशक के कई शोज का रीटेलीकास्ट हो रहा है. इसके अलावा सीआईडी, साराभाई वर्सेज साराभाई, हम पांच जैसे मनोरंजक सीरियल्य भी दोबारा दिखाए जा रहे हैं. इस लॉकडाउन में लोग पुराने शोज का मजा ले रहे हैं, लेकिन यह भी उम्मीद है कि लॉकडाएन के बाद उन्हें जल्द ही अपने रेगुलर टीवी शोज के ताजा एपिसोड्स देखने को मिलेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »