कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म पति, पत्नी और वो को लेकर काफी चर्चा में हैं. हाल ही में इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज हुए हैं जिनमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे को देखा जा सकता है. भूमि इस फिल्म में कार्तिक की पत्नी वही अनन्या इस फिल्म में कार्तिक की गर्लफ्रेंड का रोल निभा रही हैं.
कार्तिक की अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ केमिस्ट्री की चर्चा होती रहती है. से लेकर तक की कार्तिक के साथ लिंकअप की खबरें आती रही हैं. हालांकि फिलहाल सेटल डाउन होने के मूड में नहीं हैं. उनसे शादी के सवाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे अपनी मम्मी से इस बारे में पूछना पड़ेगा. फिलहाल मैं अपने करियर पर ध्यान लगा रहा हूं.
बता दें कि 'पति, पत्नी और वो' के पोस्टर्स रिलीज के बाद से ही फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. कार्तिक ने कहा था कि वे जल्दी ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जा रहे हैं. हाल ही में 'पति, पत्नी और वो' की टीम रैंपवॉक करती भी नजर आई थी. अबु जानी और संदीप खोसला के लिए रैंपवॉक के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे अबु और संदीप के लिए रैंप पर चलने में काफी मजा आया. ये पहली बार था जब मैं उनके लिए रैंप वॉक कर रहा था तो ये मेरे लिए ये बड़ी उपलब्धि है.
1978 में आई संजीव कुमार की फिल्म से प्रेरित है कार्तिक की मूवी
इस फिल्म के फर्स्ट पोस्टर के बारे में बात करते हुए ने कहा था कि ये अभी शुरुआत है. हमने इसके अलावा इंडिविजुएल पोस्टर्स भी लॉन्च किए हैं. फिल्म के पहले पोस्टर में कुछ सोचते हुए नजर आ रहे हैं और दर्शकों को रहस्यमयी स्माइल देते हैं. ये हमारी फिल्म का कॉन्सेप्ट भी है.
aajtak.in