सारा की केदारनाथ ह‍िट होगी या फ्लॉप, करीना ने द‍िया जवाब

करीना कपूर खान ने सारा अली खान की आगामी फिल्म केदारनाथ को लेकर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने बताया कि फिल्म कैसी होगी.

Advertisement
सारा अली खान- करीना कपूर खान सारा अली खान- करीना कपूर खान

मोनिका गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 20 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर सुर्खियों में छाईं हुई हैं. हाल ही में करीना कपूर ने सारा की आगामी फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया. 

रविवार को लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड्स-2018 के दौरान करीना ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि फिल्म सुपरहिट होगी. लेकिन इससे इतर मुझे लगता है कि वह एक पैदाइशी स्टार हैं." मालूम हो करीना और सारा के बीच अच्छे संबंध हैं.

Advertisement

वहीं करीना से जब पूछा गया कि क्या वह रणवीर सिंह और पादुकोण के मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में शामिल होंगी तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया. बता दें कि  'वीरे दी वेडिंग' की चारों मुख्य अभिनेत्रियों को 'कॉन्फिडेंट ब्यूटी ऑफ द ईयर' का लक्स गोल्डन रोड अवॉर्ड प्रदान किया.

जल्द ही फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में आगाज करने जा रही है, फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था कि वह करीना के पेशेवर रवैये से बेहद प्रभावित हैं और वह उनके इस गुण को अपनाना चाहेंगी. 'केदारनाथ' एक रोमांटिक फिल्म है, जिसकी पृष्ठभूमि साल 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण बाढ़ व तबाही पर आधारित है. फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »