तैमूर को लेकर करीना और सैफ में होती है बहस, यह है वजह

करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर को लेकर उनके और सैफ में अक्सर बहस होती है.

Advertisement
तैमूर अली खान और करीना कपूर खान तैमूर अली खान और करीना कपूर खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2017,
  • अपडेटेड 8:08 PM IST

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की चर्चा तो आजकल उनके पेरेंट्स से भी ज्यादा होती है. तैमूर को सबसे क्यूट स्टार किड माना जाता है और उनकी तस्वीर सामने आते ही लोग क्रेजी हो जाते हैं.

तैमूर के नाम से लेकर उनकी तस्वीरों तक- सब पर काफी बातें की जाती हैं. तो क्या कैफ और करीना भी तैमूर को लेकर आपस में बात करते हैं. इसका जवाब करीना ने एक इंटरव्यू में दिया.

Advertisement


उन्होंने बताया, मैं और सैफ इस पर बहस करते हैं कि तैमूर किस पर गया है. मेरा मानना है कि तैमूर मेरे डैड (रणधीर कपूर) की तरह दिखता है, क्योंकि मैं खुद अपने डैड पर गई हूं. उसकी नीली आंखे मेरे दादा (राज कपूर) और लोलो (करिश्मा कपूर) पर गई हैं. लेकिन सैफ का मानना है कि वो पटौदी खानदान पर गया है. उसमें पटौदी खानदान के लुक्स हैं.

करीना ने कहा कि हर महीने उसके लुक्स बदलते रहते हैं. वो कपूर और पटौदी दोनों का मिश्रण है. मुझे लगता है कि यह जर्नी बहुत शानदार होने वाली है.

फिल्मों की बात करें तो करीना, सोनम कपूर और स्वरा भास्कर के साथ वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी. फिलहाल करीना अपना वजन कम करने में लगी हुई हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement