कमल हासन ने दी राहुल गांधी को बधाई, बोले- 'आपके कंधों पर बड़ी जिम्‍मेदारी'

कमल हासन ने दी राहुल गांधी को नई जिम्‍मेदारी मिलने पर बधाई दी

Advertisement
कमल हासन (फाइल) कमल हासन (फाइल)

पूजा बजाज

  • ,
  • 17 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

फिल्म अभिनेता कमल हासन ने शनिवार को राहुल गांधी की बतौर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने पर बधाई दी. अभिनेता-फिल्म निर्माता कमल ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राहुल काम करेंगे और वह उन्‍हें वहीं सम्‍मान मिलेगा जो उनके पूर्वजों को मिलता रहा है.

कमल ने लिखा, "राहुल गांधी को बधाई. आपका पद आपको परिभाषित नहीं करता है, बल्कि आप अपने पद को परिभाषित कर सकते हैं. मैं आपके पूर्वजों का प्रशंसक रहा हूं और मुझे यकीन है कि आप भी काम करेंगे और मेरी प्रशंसा के पात्र होंगे. आपके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है."

Advertisement

केन्द्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्रन ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह में राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा, और इसके साथ ही नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई.

राहुल की ताजपोशी समारोह में पिछले 19 सालों तक पार्टी की कमान संभालने वाली उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका वाड्रा, जीजा रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई पार्टी नेता मौजूद रहे. पार्टी समर्थकों और कार्यकताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी कर, मिठाइयां बांटकर और नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की.

'हे राम' और 'विश्वरूपम' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले कमल पहले ही राजनीति में शामिल होने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने जनवरी तक अपनी पार्टी शुरू करने का संकेत भी दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement