एक साल बाद हुआ काजोल-करण का पैचअप, बर्थ डे पार्टी में साथ आए नजर

एक्ट्रेस काजोल और करण जौहर की टूटी हुई दोस्ती एक बार फिर से जुड़ती नजर आ रही है तभी तो काजोल की इस बात को न नहीं कह सके करण. जानें, कैसे हुआ इस जोड़ी का पैचअप...

Advertisement
काजोल के साथ करण जौहर काजोल के साथ करण जौहर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

बॉलीवुड के बेस्ट फ्रेंड्स सेलिब्रेटी कपल में से एक रहे काजोल और करण जौहर ने पिछले साल अपनी दो दशक पुरानी दोस्ती को तोड़ दिया था. लेकिन इस जोड़ी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि अब इनका पैचअप हो गया है.

जी हां, काजोल और करण ने अपनी आपसी कड़वाहट को दूर करके के एक-दूसरे से एकबार फिर से हाथ मिला लिया है. काजोल के 43वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने करण को अपनी पार्टी में बुलाने के लिए निमंत्रण दिया था जिसे करण न सिर्फ एक्सेप्ट किया बल्कि वह पार्टी में गए भी.

Advertisement

खबरों कि मानें तो पार्टी में दोनों ने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले भी लगाया.

बता दें कि काजोल ने करण के बच्चों की फोटो को इंसटाग्राम पर लाइक किया है तो करण ने उन्हें फॉलो किया है.

बता दें कि दोनों के रिश्ते पिछले साल उस समय खराब हुए थे, जब करण जौहर और काजोल के पति अजय देवगन की फिल्में (ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय) क्लैश हुई थीं. काजोल ने अपने पति का साथ देते हुए करण से अपनी दो दशक पुरानी दोस्ती तोड़ ली थी.

करण ने पिछले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी एन अनसूटेबल बॉय में लिखा था कि अब उनके और काजोल के बीच सब खत्म हो गया है. वे अब काजोल को फ्रेंड नहीं मानते.

दोनों की दोस्ती 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर हुई थी. करण जौहर इस फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे और काजोल लीड एक्ट्रेस. बाद में करण ने अपनी डेब्यू फिल्म कुछ कुछ होता है में किया. इसके बाद काजोल करण की अधिकतर फिल्मों में नजर आईं. दोनों अकसर एक साथ पार्टियों में नजर आते थे.

Advertisement

इसके अलावा करण के खार ऑफिस में काजोल घंटों बिताती थीं. यहां तक की दूसरे प्रोड्यूसर्स से भी वे करण के ही ऑफिस में मुलाकात करती थीं. अब देखना है कि करण के दोबारा दोस्ती के हाथ बढ़ाने को काजोल किस तरह से लेती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement