शहंशाह के बाद अमिताभ की इस बड़ी फिल्म का भी बनेगा रीमेक, हुआ खुलासा

कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था कि बिग-बी की फिल्म शहंशाह का रीमेक बनाया जाएगा. अब उनकी एक और फिल्म के रीमेक बनने की खबर सामने आई है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों से पुरानी फिल्मों और गानों का रीमेक बनाने का सीन चल रहा है. साल 2006 में जब शाहरुख खान अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का रीमेक लेकर आए थे उस दौरान उनकी काफी आलोचना हुई थी. मगर इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की थी. आज तो बॉलीवुड में हर साल दर्जनों रीमेक फिल्में बन रही हैं. कुछ हॉलीवुड का रीमेक होती हैं, कुछ साउथ की तो फिर कुछ पुरानी हिंदी फिल्मों की. कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा हुआ था कि बिग-बी की फिल्म शहंशाह का रीमेक बनाया जाएगा. अब उनकी एक और फिल्म के रीमेक बनने की खबर सामने आई है.

Advertisement

साल 1981 में अमिताभ बच्चन की फिल्म कालिया रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म के निर्देशक टीनू आनंद ने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि इस फिल्म का भी रीमेक बनाया जाएगा. टीनू ने इस बारे में बात करते हुए कहा- कई सारे फिल्म निर्देशकों ने मुझसे कहा कि मुझे कालिया का रीमेक बनाना चाहिए. मगर मैं अभी श्योर नहीं हूं कि मैं इस फिल्म का रीमेक बनाऊंगा या फिर इस फिल्म के राइट्स किसी दूसरे को दे दूंगा. कई सारे निर्देशक इस फिल्म को बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

कालिया में परवीन बॉबी संग थी अमिताभ की जोड़ी

कालिया की बात करें तो ये फिल्म साल 1981 में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अपोजिट परवीन बॉबी थीं. इसके अलावा फिल्म में अमजद खान और प्राण अहम रोल में नजर आए थे. बता दें कि इससे पहले ये खबर आई थी कि टीनू आनंद अमिताभ बच्चन की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक शहंशाह का रीमेक बना रहे हैं. अब खुद टीनू ने ही इस बात को कन्फर्म कर दिया है और वे कोरोना वायरस के खत्म होते ही इस फिल्म से जुड़े काम में लग जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »