इंडियावालों को इस तरह बेवकूफ बनाकर चले गए जस्ट‍िन बीबर

पॉप स्टार जस्टिन बीबर का फीवर इंडिया में भी लोगों के सि‍र चढ़ बोल रहा है. मुंबई के डी.वाई स्टेडियम में हुए उनके कॉन्सर्ट के बारे में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है...

Advertisement
जस्ट‍िन बीबर जस्ट‍िन बीबर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2017,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

पॉप स्टार जस्टिन बीबर का फीवर इंडिया में भी लोगों के सि‍र चढ़ कर बोला. जस्टिन ने 10 मई बुधवार को मुंबई के डी.वाई स्टेडियम में अपने 20 गानों से 90 मिनट की शानदार परफॉर्मेंस दी. लेकिन उनके इस कॉन्सर्ट को लोगों ने सोशल मीडिया पर झूठा और बेकार बताते हुए कहा कि जस्ट‍िन ने शो में लिपसिंक का सहारा लिया. अब इस बात को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई है.

Advertisement

सोशल मीडिया साइट टि्वटर पर सुबह से ही लोग बीबर के कॉन्सर्ट की जमकर धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं. कुछ ने शो की महंगी टिकट पर तंज किए तो कुछ ने बीबर की परफॉर्मेंस को अबतक की सबसे खराब परफॉर्मेंस बताया.

आइए पढ़े ऐसे ही कुछ मजेदार ट्वीटस जिन्होंने बीबर के कॉन्सर्ट को एक नए विवाद में बदल दिया है. #LipSync ट्विटर का नया ट्रेंड वर्ड बन गया है.

ट्विटर एक यूजर ने लिखा कि एक मिनट का मौन उन लोगों के लिए जिन्होंने इस #LipSync शो की टिकट खरीदी.

वहीं दूसरी तरफ एक और यूजर ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जो लोग बीबर के शो में गए और उन्हें पता चला कि ये बस एक #LipSync प्रोग्राम था.

एक और ट्विटर यूजर लिखते हैं कि इंडिया पहली बार एक ऐसे #Lipsync बैटल शो का गवाह बना जहां बीबर अकेले प्रतिभागी थे और वह खुद से ही हार गए.

Advertisement

एक और ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि लोग मुंबई के ट्रैफिक से निकल कर बीबर का #Lipsync प्रोग्राम देखने पहुंचे और बीबर ने भी बहुत प्यार से उनसे पूछा कि अब बहुत देर हो चुकी है सॉरी बोलने के लिए.

ऐसे ही कई और ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.

 

बता दें कि कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे भी पहुंचे थे. पर कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद तमाम प्लान्स को बीच में छोड़कर ही जस्टिन बीबर प्राइवेट प्लेन से वापस लौट गए. उनके शो के बाद अटकलें थीं कि वह सुबह आगरा में होंगे.

प्लान में था दिल्ली-आगरा-जयपुर का टूर
पहले रिपोर्ट्स थीं कि पर्पज टूर के तहत इंडि‍या आए जस्ट‍िन मुंबई के कॉन्सर्ट के बाद कुछ दिन रुकेंगे. इस दौरान वह दिल्ली, आगरा और जयपुर जाने वाले थे. लेकिन अब खबर आई है कि जस्ट‍िन ने ये पूरा प्लान बदल दिया और कॉन्सर्ट के बाद रात में ही इंड‍िया से निकल गए हैं. एयरपोर्ट के कुछ अध‍िकारियों ने यह जानकारी दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »