भारत की गर्मी से परेशान हुए जस्टिन, PRIVATE PLANE से लौटे वापस

मुंबई में शानदार कॉन्सर्ट के बाद चर्चा थी कि जस्टि‍न बीबर आगरा और जयपुर भी घूमने निकलेंगे. लेकिन वह तो प्राइवेट जेट से चुपके से वापस भी हो लिए और बॉलीवुड देखता रह गया...

Advertisement
सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर सि‍ंगर जस्ट‍िन बीबर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

बीबर मुंबई में हुए शो के बाद ही अपने प्राइवेट जेट से वापिस चले गए हैं. भारत में पहली बार आए जस्टिन बीबर को मुंबई के बाद दिल्‍ली, जयपुर और आगरा भी जाना था लेकिन लगता है इन शहरों में जस्टिन के फैन्‍स को मुंबई के कॉन्‍सर्ट के वीडियो देखकर ही काम चलाना होगा.

10 मई को पर्पज टूर के तहत हुए जस्टिन ने 10 मई बुधवार को मुंबई के डी.वाई स्टेडियम में अपने 20 गानों से 90 मिनट की शानदार परफॉर्मेंस दी. लेकिन लगता है कि भारत में पड़ रही जबरदस्त गर्मी की वजह से जस्ट‍िन यहां के बाकी सारे प्लांस को न कहते हुए रात ही में वापस चले गए.

Advertisement

जस्ट‍िन को इंडिया छोड़ने की इतनी जल्दी थी कि कार से उतरते ही उन्होंने चलते-चलते टीशर्ट बदलकर रेड कलर की टीशर्ट पहन ली. एक जगह तो उन्हें शर्टलैस कैमरे में कैद किया गया था. उनकी बॉडी पर आप टैटू देख सकते हैं.

कहा जा रहा था कि इस शो के बाद फिल्म इंडस्ट्री की ओर से जस्ट‍िन बीबर के लिए एक शानदार पार्टी भी रखेगी. लेकि‍न, इन सभी बातों को पीछे छोड़ते हुए जस्ट‍िन बीबर चुपके से शो के बाद ही प्राइवेट जेट से वापस निकल गए. शेरा उनके साथ एयरपोर्ट पर नजर आए.

बता दें कि पिछले एक हफ्ते से मुंबई में गर्मी का पारा बढ़ता जा रहा है. मुंबई के अलावा भी देश के कई शहरों में गर्मी का पारा लोगों को परेशान कर रहा है. ऐसे में जस्टि‍न को यहां का मौसम न पसंद ना कोई बड़ी बात नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »