पहली बार फेसबुक पर लाइव हुए जॉन, मिलाया अपनी 'बेबी' से

गुरुवार को जॉन अब्राहम फेसबुक पर पहली बार लाइव हुए. उन्होंने फैंस को अपनी 'बेबी' से मिलवाया.

Advertisement
जॉन अब्राहम जॉन अब्राहम

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

एक्टर जॉन अब्राहम गुरुवार को फेसबुक पर पहली बार लाइव हुए. जॉन के फैंस ने उनसे बहुत से सवाल पूछे. जॉन ने अपने फैंस को अपने ऑफिस का दीदार कराया, साथ ही अपने साथ काम करने वाले लोगों से भी मिलवाया.

उन्होंने लोगों को अपनी 'बेबी' से भी मिलवाया. दरअसल जॉन की 'बेबी' और कोई नहीं बल्कि उनकी कार है. फैंस से बात करते हुए जॉन ने कहा कि वो अपनी अगली फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि 'फोर्स 3' भी आएगी.

Advertisement

के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मुझे उनके साथ काम करना बहुत पसंद है. जॉन को 'दंगल' फिल्म काफी अच्छी लगी है. एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या आप सुपरहीरो फिल्म करना पसंद करेंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मुझे अंडरवियर, पैंट के ऊपर पहनना पसंद नहीं है. मैं रीयल लाइफ हीरो बनना चाहता हूं.

उन्होंने फैंस के साथ यह भी शेयर किया कि वो जल्द ही फिटनेस पर वीडियोज करेंगे. उन्होंने बताया कि एक्शन और कॉमेडी फिल्में में मुझे कॉमेडी फिल्में करना ज्यादा पसंद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement