'जय गंगाजल' के को-प्रोड्यूसर ने प्रकाशा झा पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

फिल्म 'जय गंगाजल' के को-प्रोड्यूसर ने प्रकाश झा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

Advertisement
प्रकाश झा प्रकाश झा

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 08 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'जय गंगाजल' के को-प्रोड्यूसर ने इस फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा की प्रोडक्शन कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई है.

झा ने प्रोडक्शन्स के अंतर्गत 'जय गंगाजल' का सह-निर्माण किया था. प्ले एंटरटेनमेंट के सीईओ मिलिंद दबके ने जारी एक बयान में कहा, फिल्म 'जय गंगाजल' को लेकर हमारे बीच हुए समझौता के तहत हमें अभी भी फिल्म की मूल कॉपी मिलना बाकी है जिसकी वजह से हमारे प्रोडक्शन हाउस को घाटा हो रहा है क्योंकि मूल कॉपी के बिना हम किसी भी व्यावसायिक सौदे का निष्पादन करने या किसी टीवी चैनल का सैटेलाइट राइट बेचने में सक्षम नहीं हैं.

Advertisement

कि झा के साथ एक अन्य सह-निर्माण, अरशद वारसी अभिनीत फिल्म 'फ्रॉड सैंया', के मामले में कंपनी का सभी कॉपीराइट प्रदान करने पर समझौता हुआ था लेकिन फिल्म के साउंड रिकॉर्डिंग की कॉपि‍राइट दूसरी म्यूजिक कंपनी को बेच दिया गया. दबके ने कहा, इससे साफ पता चलता है कि एग्रीमेंट पर काम करते समय म्यूजिक राइट्स को किसी दूसरी कंपनी को बेचने की बात को जानबूझकर दबा दिया गया था.

हालांकि की कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने आरोपों को निराधार करार देते हुए कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से शिकायत दर्ज कराई गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »