बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ को हिंदी सिनेमा में काम करते हुए 40 साल से ज्यादा का समय हो चुका है. अब तक वह 220 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और अभी भी सिनेमा जगत में सक्रिय हैं. जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता गुजराती थे और उनकी मां टर्किश थीं. इतने वक्त में जो चीज जैकी की पहचान बन चुकी है वो है उनका बात करने का स्टाइल.
जैकी आज भी अपनी उसी देसी अंदाज में बात करते हैं. जैकी के बारे में कम ही लोग ये जानते हैं कि उनका असली नाम जैकी नहीं बल्कि जय किशन काकूभाई श्रॉफ है. लेकिन आखिर उन्हें ये नाम मिला कैसे? जय किशन के जैकी बनने की कहानी दरअसल उनके स्कूल टाइम से शुरू होती है. जय किशन को उनसे स्कूल के दोस्त लंबा नाम होने के चलते जैकी बुलाते थे और श्रॉफ उनका सर नेम था.
उन्होंने शुरू में कुछ विज्ञापनों में काम किया था और बाद में जब फिल्ममेकर सुभाष घोष ने फिल्म हीरो से उन्हें लॉन्च किया तो उनका नाम जैकी श्रॉफ ही दिया गया. इसके बाद जैकी श्रॉफ ही उनका नाम हो गया. जैकी ने अपनी गर्लफ्रेंड आएशा दत्त से शादी की थी जो कि एक मॉडल थीं और बाद में वह एक फिल्म प्रोड्यूसर बनी. जैकी के दो बच्चे हैं और दोनों ही अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे हैं.
पर्यावरण कैंपेन चला रहे जैकी
जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा के एक जाने माने एक्शन हीरो हैं और उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ एक MMA फाइटर हैं. जैकी इन दिनों पर्यावरण को लेकर एक कैंपेन चला रहे हैं जिसमें वह लोगों से पौधे लगाने और किन्हीं तीन लोगों से इसके लिए रिक्वेस्ट करने की अपील कर रहे हैं.
aajtak.in