मुंबई पहुंचे जैकी चैन, सलमान-कपिल से मिलने की तैयारी...

जैकी चैन अपनी नई फिल्‍म 'कुंग फू योगा' के प्रमोशन के लिए भारत में हैं. खबर है कि वे सलमान के लिए खास डिनर का अायोजन करेंगे.

Advertisement
जैकी चैन जैकी चैन

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 23 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:19 PM IST

सुपरस्‍टार जैकी चैन 'कुंग फू योगा' के प्रमोशन के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. आज शाम 4 बजे वह फिल्म के सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान फिल्म में उनको कोस्टार, सोनू सूद और दिशा पटानी भी मौजूद रहेंगे.

जैकी चैन को बॉलीवुड का प्रशंसक भी बताया जा रहा है. खबरें ये हैं कि अपने एक दिन के मुंबई ट्रिप में वे सलमान खान से भी मिलना चाहते हैं. ऐसा भी कहा जा रहा है कि जैकी उनके लिए डिनर आयोजित करेंगे. बताया जा रहा है कि जैकी चैन के कोस्‍टार सोनू सूद, सलमान खान के काफी करीबी हैं और उन्‍होंने दोनों को मिलाने का प्रोग्राम तय कर दिया है.

Advertisement


सलमान को करते हैं पसंद
सूत्रों के मुताबिक सोनू सूद ने जैकी को सलमान के भारत में फैन फोलोईंग के बारे में बताया है. जिसके बाद जैकी ने हर हाल में सलमान खान से मिलने का फैसला किया है.

कपिल शर्मा के शो में भी जाएंगे
खबरों के मुताबिक जैकी चैन कपिल शर्मा के शो में फिल्‍म के प्रमोशन के लिए जाएंगे. बता दें कि 'कुंग फू योगा' फिल्‍म में जैकी चैन के अलावा आरिफ रहमान, अमायरा दस्‍तूर, सोनू सूद और दिशा पटानी भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »