सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म इत्तेफाक का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इसमें दोनों ही एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दो मिनट के इस ट्रेलर में अक्षय खन्ना ने अपनी दमदार परफ़ॉर्मेंस की छाप छोड़ी है. फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है और ट्रेलर के जरिये पूरी कोशिश की गई है कि दर्शक भी इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए थियेटर तक जरूर पहुंचें.
The truth often reveals itself.
ट्रेलर की शुरुआत में इंट्रोड्यूस किया गया है सोनाक्षी और सिद्धार्थ के कैरेक्टर्स को. सिद्धार्थ फिल्म में विक्रम का किरदार निभा रहे हैं और सोनाक्षी हैं माया के किरदार में. फिल्म में वह बतौर कपल नहीं नजर आएंगे, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है.इसके बाद ट्रेलर में सामने आती है दो मर्डर्स की मिस्ट्री जिसे सुलझाने के काम में लगे हैं डिटेक्टिव देव. अब वो कैसे इस मिस्ट्री को सुलझाएंगे. सिद्धार्थ और माया कैसा झूठ बोल रहे हैं? मर्डर क्यों और किसने किया? ट्रेलर इन सारे सवालों के साथ आपको अकेला छोड़ देता है. अब जवाब ढूंढने के लिए तो फिल्म ही देखनी होगी.
2 murders & 1 truth.
I'm a victim who got accused of being a criminal! Dont you want to hear my story?!?
हिमानी दीवान