'शेर खान' के लिए नाना पाटेकर को मिले थे 3,000 रुपये

फिल्म 'द जंगल बुक' में नाना पाटेकर शेर खान के लिए डब कर रहे हैं. मजेदार यह कि 1990 के दशक में दूरदर्शन पर आने वाले एनिमेटेड शो जंगल बुक में भी उन्होंने ही शेर खान के लिए डब किया था जिसके लिए उन्हें 3 हजार रुपये मिले थे.

Advertisement
शेर खान के रोल में नाना पाटेकर शेर खान के रोल में नाना पाटेकर

नरेंद्र सैनी

  • नई दिल्ली,
  • 04 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

हाल ही में 'नटसम्राट' में अपने बेहतरीन एक्टिंग से सबका दिल जीत चुके नाना पाटेकर दर्शकों का दिल जीतने के लिए फिर हाजिर हैं. इस बार वह 'शेर खान' के किरदार में नजर आएंगे.

बता दें कि 8 अप्रैल की रिलीज होने वाली फिल्म 'द जंगल बुक' में नाना पाटेकर शेर खान के लिए डब कर रहे हैं. मजेदार यह कि 1990 के दशक में 'दूरदर्शन' पर आने वाले जंगल बुक में भी उन्होंने ही शेर खान के लिए डब किया था.

Advertisement

नाना ने बताया कि पहली बार मैंने कई साल पहले इस किरदार को किया था और मैं चाहता हूं कि मैं दोबारा जवान हो जाऊं. उस समय ने रिलीज की थी और रवि मलिक ने मुझसे पूछा था कि तुम फिल्म में रोल करना चाहोगे और मैंने हां कहा था.

उस समय मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे, जिस वजह से यह काम मेरे लिए काफी अहम था. मुझे मिले थे. लेकिन इस बार पैसा कोई इशू नहीं है. मैं अपने पुराने दिनों को याद करना चाहता था. मुझे बहुत खुशी कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं. बता दें कि अमेरिका से एक हफ्ते पहले यानी 8 अप्रैल को भारत में रिलीज हो रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »