हिना खान और 'शिवाय' का ये डांस वीडियो हो रहा वायरल

हिना खान और नकुल मेहता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
हिना खान और नकुल मेहता हिना खान और नकुल मेहता

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

बिग बॉस सीजन 11 की फर्स्ट रनर अप रहीं एक्ट्रेस हिना खान का नकुल मेहता के साथ एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टीवी शो 'इश्कबाज' में शिवाय की भूमिका निभाने वाले नकुल ने गोल्ड अवॉर्ड्स 2018 में हिना के साथ यह डांस परफॉर्म किया था. वीडियो को हिना खान के एक फैन पेज से शेयर किया गया है.

Advertisement

बता दें कि गोल्ड अवॉर्ड्स में हिना को मोस्ट स्टाइलिश डिवा 2018 के टाइटल से सम्मानित किया गया था. नकुल ने जब हिना को स्टेज पर बुलाया तो फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का गाना "आओ ना गले लगाओ ना बजने लगा." नकुल और हिना ने इस गाने पर डांस किया. नकुल को हिना के साथ इस गाने पर डांस करते देख उनकी पत्नी जानकी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

हिना और नकुल के डांस स्टेप की एक तस्वीर को जीटीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही जीटीवी ने इस तस्वीर के लिए फैन्स से कैप्शन मांगा है. इस तस्वीर को खूब शेयर किया गया और लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. खुद नकुल मेहता ने भी इस तस्वीर को रीट्वीट किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »