Film wrap: धोनी संग दीपिका का 'धन धना धन' डांस, इवेंट में छाया ऐश्वर्या का लुक

दीपिका पादुकोण और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक डांस वीडियो सोशल मी‍डिया पर वायरल हो गया है. इसके अलावा पुणे में एक इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या का इंडियन लुक भी चर्चाओं में आ गया है. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

Advertisement
Film Wrap Film Wrap

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

दीपिका पादुकोण और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक डांस वीडियो सोशल मी‍डिया पर वायरल हो गया है. इसके अलावा पुणे में एक इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या का इंडियन लुक भी चर्चाओं में आ गया है. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा खास:

दीपिका पादुकोण और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी का एक डांस वीडियो सोशल मी‍डिया पर वायरल हो गया है. पहली बार दीपिका पादुकोण जियो के आईपीएल एंथम सॉन्ग 'धन धना धन' पर चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस की टीम के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

Advertisement

सलमान खान जोधपुर के सेंट्रल जेल में 2 रात और 3 दिन बिताकर अब अपने घर लौट आए हैं. जेल में उन्होंने आम कैदियों की ही तरह बर्ताव किया, लेकिन उन्हें एक बात की चिंता बहुत सता रही थी. आपको बता दें कि सलमान की चिंता अपनी मां को लेकर थी.

ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पुणे एक इवेंट में पहुंची थी. इस प्रोग्राम में सबसे ज्यादा चर्चा में ऐश्वर्या का पिंक इंडियन लुक रहा. ऐश्वर्या राय को पुणे की बंट कम्युनिटी ने सम्मानित किया. उन्होंने शनिवार शाम को आयोजित हुए इस इवेंट में हॉट पिंक कलर का लहंगा पहना था. इस ड्रेस को साड़ी स्टाइल में ड्रेप किया गया था.

बागी 2 की शानदार सक्सेस को एंजॉय कर रहीं दिशा पाटनी बॉलीवुड की 100 करोड़ क्लब एक्ट्रेस बन गई हैं. दिशा पिछले दिनों ना सिर्फ बागी 2 में अपनी अदायगी के लिए बल्कि अपनी स्ट्रग्ल स्टोरी के लिए भी सुर्खि‍यों में रहीं. कभी सिर्फ 500 रुपये लेकर मुंबई पहुंची दिशा पाटनी का आज स्टाइल स्टेटमेंट ही इतना महंगा कि शायद उनकी एक चीज फॉलो करने के लिए साल की पूरी सैलरी ही खर्च हो जाए.

Advertisement

कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' से फेमस हुई एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती आजकल हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं. टीवी से ब्रेक लेकर सुमोना इस ब्रेक का अच्छे से इस्तेमाल कर रही हैं. सुमोना ने हाल में एक बोल्ड फोटोशूट कराया है. जिसमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है.

काला हिरण मामले में जमानत मिलने के बाद सलमान खान के चाहने वालों ने इस फैसले को एक त्यौहार की तरह सेलिब्रेट किया. सलमान जब फैन्स का शुक्र‍िया करने अपने घर की बालकनी में आए तो उनके माता-पिता भी उनके साथ दिखे. सलमा खान का हाथ जोड़कर उनके बेटे के सपोर्ट के लिए फैन्स को शुक्र‍िया अदा करना बेहद इमोशनल पल रहा.

कप‍िल शर्मा का नाम इन दिनों कॉमेडी के साथ कई विवादों से भी घिर गया है. हाल में शुरू हुए नए शो द फैमिली टाइम विद कप‍िल की शुरुआत काफी धीमी रही. इसे देखने के बाद दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया था. लेकिन सबसे बड़ी बात कि इस शो के तीन एपिसोड ऑनएयर होने के बाद चौथा एपिसोड शनिवार रात टेलीकास्ट नहीं हुआ.

20 साल तक चले काले हिरण मामले में सलमान खान को दोषी पाया गया. जज ने करीब 200 पेज का फैसला लिखा. इस मामले में एक गवाह की गवाही फिल्म दृश्यम के 2 अक्टूबर जैसी साबित हो गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement