Film wrap: क्यों रो पड़े सनी, KBC में IIT एक्सपर्ट नहीं दे पाए इन सवालों के जवाब

इंटरव्यू के दौरान बॉबी के करियर को लेकर किए गए सवाल पा जानें क्यों भावुक हो गए सनी देओल तो केबीसी में 396 छात्रों को IIT भेजने वाले आनंद सर नहीं दे पाए 4 सवालों के जवाब. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा आज खास:

Advertisement
अमिताभ बच्चन और सनी देओल अमिताभ बच्चन और सनी देओल

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

इंटरव्यू के दौरान बॉबी के करियर को लेकर किए गए सवाल पा जानें क्यों भावुक हो गए सनी देओल तो केबीसी में 396 छात्रों को IIT भेजने वाले आनंद सर नहीं दे पाए 4 सवालों के जवाब. जानें एंटरटेनमेंट में और क्या रहा आज खास:

396 छात्रों को IIT भेजने वाले आनंद सर नहीं दे पाए 4 सवालों के जवाब!

प्राइम टाइम की अर्बन टीआरपी में कौन बनेगा करोड़पति कई बड़े शोज पर भारी पड़ रहा है. केबीसी सीजन 9 का दसवां एपिसोड तब खास बन गया, जब इसमें गरीब बच्चों को मुफ्त में तैयारी कराकर आईआईटी भेजने वाले आनंद कुमार शामिल हुए. उन्हें शो के 'नई चाह नई राह' में बुलाया गया था. शो का यह सेगमेंट शुक्रवार के दिन दिखाया जाता है. आनंद कुमार एकेडमिक्स हैं. वो सुपर-30 पटना के संस्थापक हैं और पिछले 15 सालों में उनके 450 छात्रों में से 396 ने आईआईटी-एनआईटी जैसे टॉप संस्थानों में दाखिला लिया है. ऐसे में ये देखना और भी दिलचस्प था कि केबीसी के सवालों का जवाब वो कितनी चतुराई से देते हैं. आनंद ने पूरा गेम बहुत ही आत्मविश्वास और खुशमिजाजी के साथ खेला. बीच-बीच में अमिताभ उनसे उनकी जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारे में भी बात करते रहे.

Advertisement

भाई बॉबी के करियर को लेकर किया सवाल, तो रो पड़े सनी देओल

इस शुक्रवार भाई बॉबी देओल के साथ सनी देओल की रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के जरिए करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर बॉबी की वापसी हुई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि पिछले 10 साल से वो काम मांग रहे थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स उन्हें काम नहीं दे रहे थे. इस वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे. एक इंटरव्यू में बॉबी से जुड़े इसी सवाल को सनी से पूछा गया तो वो भावुक हो गए और रो पड़े. बीबीसी हिंदी ने इस वाकये को अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किया है. रेडियो बातचीत में सनी देओल ने अपकमिंग मूवी और परिवार के बारे में कई बातें कहीं. बॉबी को पिछले दस साल से काम नहीं मिलने पर उन्होंने कहा, हम सब साथ हैं और हमारा परिवार काफी मजबूत है. लेकिन एक-दूसरे को दर्द होता है तो फील होता ही है. सनी, बॉबी पर बात करते हुए भावुक हो गए. उनका गला भर आया.

Advertisement

का नया प्रोमो जारी, पड़ोसी मौनी के लिए सलमान ने बुक की बालकनी सीट

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्सियल शो बिग बॉस-11 जल्द ही कलर्स पर शुरू होने वाला है. कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्विटर पर शो का तीसरा प्रोमो रिलीज किया है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि यह प्रोमो बाकी दूसरे प्रोमो से खास है. शो के दूसरे प्रोमो में सलमान खान को टीवी की नागिन मौनी रॉय का साथ मिला है. यह जोड़ा इससे पहले बिग बॉस के पिछले सीजन में दिखाई दिया था. 45 सेकंड के इस प्रोमो में सलमान खान इंडियन क्रिकेट टीम की टी-शर्ट पहनकर अपने घर में मैच देख रहे हैं. तभी उनका एक पड़ोसी उनके घर में मैच देखने के लिए पूछता है और सलमान अपने घर पर मैच देखने की इजाजत दे देते हैं. लेकिन जैसे ही सलमान इजाजत देते हैं बहुत सारे लोग सलमान के घर के अंदर चले आते हैं. सलमान खान इतने सारे लोगों की भीड़ देखकर चौंक जाते हैं. लेकिन इसके बाद मौनी रॉय आती हैं और सलमान से पूछती हैं, क्या मैं आपके साथ मैच देख सकती हूं? इस पर सलमान कहते हैं आपके लिए तो बालकनी सीट बुक की है. प्रोमो में सलमान कहते हैं कुछ आ जाते हैं जबरदस्ती, कुछ का होता है इंतजार. बिग बॉस सीजन 11 पड़ोसी आ रहे हैं बजाने 12. बता दें, इस प्रोमो शूट की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि मौनी रॉय बिग बॉस में हिस्सा लेने वाली हैं. हालांकि यह महज अफवाह थी. बिग बॉस के शो में नहीं तो क्या हुआ सलमान के फैंस उन्हें और मौनी को प्रोमो में देखकर ही खुश हो गए हैं.

Advertisement

सनी की फिल्म को KRK ने वाहियात बताया, श्रेयस ने कहा- 'औकात में रहो'

बॉक्स ऑफिस पर पोस्टर बॉयज और डैडी में जोर आजमाइश जारी है. लेकिन ट्विटर पर एक और जंग शुरू हो गई है. बॉलीवुड फिल्मों पर बेबाक रिव्यू देने के लिए मशहूर कमाल खान ने पोस्टर बॉयज के रिव्यू में जो लिखा है, वो श्रेयस तलपड़े को नागवार गुजरा. दरअसल, केआरके ने पोस्टर बॉयज को वाहियात फिल्म बताते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. केआरके के इस स्टेटस पर श्रेयस तलपड़े का पारा गरम हो गया. उन्होंने केआरके का स्टेटस रीट्वीट करते हुए उन्हीं की भाषा में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जवाब दिया. फिल्म के अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने लिखा कि वह केआरके औकात में रहें. इससे पहले केआरके ने फिल्म को वाहियात बताने के साथ ही श्रेयस के डायरेक्शन पर भी अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया.

#mindrocks: फरमाइश पर कुर्सी से उठकर अमिताभ ने वो किया कि रो पड़ी प्रशंसक

चार दशक से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन में ऐसा कुछ है जो उन्हें बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज से अलग करता है. उनका अंदाज, हाजिर जवाबी और फैन्स के साथ लगाव काबिले तारीफ़ है. उनकी फैन फॉलोविंग की बड़ी वजह का पता इंडिया टुडे के एक प्रोग्राम में देखने को मिला. दरअसल, अमिताभ ने एक प्रशंसक की फरमाइश इस अंदाज में पूरी कर दी कि वह रो पड़ी.

Advertisement

क्या हुआ?

अमिताभ इंडिया टुडे के प्रोग्राम माइंड रॉक्स में लोगों के बीच थे. उन्हें बातचीत करनी थी. इस दौरान उनकी दो प्रशंसकों ने संवाद सुनाने की डिमांड की. बिग बी ने पहले अपने अंदाज में संवाद सुनाने से बचने की कोशिश की, उन्होंने कहा, "आप तो मेरा इम्तिहान ले रही हैं." लेकिन भारी डिमांड की वजह से उन्हें ऐसा करना पड़ा. एक प्रशंसक ने बिग बी से दीवार का संवाद सुनना चाहा. अमिताभ ने कहा, "आज खुश तो बहुत होगे तुम. जिसने आज तक तुम्हारे मंदिर की सीढ़ियां नहीं चढ़ीं, जिसने आज तक तुम्हारे सामने सिर नहीं झुकाया, जिसने आज तक तुम्हारे सामने हाथ नहीं फैलाया, आज वो तुम्हारे सामने खड़ा है. आज खुश होगे तुम.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »