102 नॉट आउट के लिए थियेटर मालिकों से अमिताभ ने की ये गुजारिश

बिग बी फिल्म के बडुम्बा गाने को थियेटर में ना दिखाए जाने से निराश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर थियेटर मालिकों से इसे दिखाने की गुजारिश की है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

हंसा कोरंगा

  • मुंबई,
  • 06 मई 2018,
  • अपडेटेड 7:13 PM IST

फिल्म 102 नॉट आउट ने ये साबित कर दिया कि अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी सालों बाद भी सुपरहिट है और उसका कोई सानी नहीं है. फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. मगर बिग बी फिल्म के बडुम्बा गाने को थियेटर में ना दिखाए जाने से निराश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर थियेटर मालिकों से इसे दिखाने की गुजारिश की है.

Advertisement

अमिताभ ने अपने ट्विटर हैंडेल पर दरख्वास्त करते हुए कहा फिल्म देखने जा रहे कई सारे दर्शक फिल्म के अंत में आने वाले गाना बाडुम्बा मिस कर रहे हैं. मेरा थियेटर मालिकों से ये निवेदन है कि कृप्या इसे मत हटाएं.

साथ ही उन्होंने अपने दर्शकों के लिए फिल्म के गाने का लिंक भी शेयर किया और लिखा जिन्होंने गाना मिस किया है वो यहां से देख सकते हैं. बाडुम्बा एक मजाकिया गाना है और इसे अमिताभ और ऋषि पर फिल्माया गया है. गाने में बिग बी अपने यूनिक अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं.

फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की कहानी है. जहां एक तरफ बाप अपनी जिंदगी को पूर्ण रूप से जीने में यकीन करता है वहीं बेटा अपने जीवन से हताश और नाउम्मीद होकर डल लाइफ जीता है. फिल्म में अमिताभ ने ऋषि के पिता की भूमिका निभाई है.

Advertisement

फिल्म की कहानी इसी नाम से बने एक गुजराती प्ले पर आधारित है. जिसका लेखन औ निर्देशन दोनों सौम्या जोशी ने किया है और फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है. फिल्म ने दो दिनों में 9.05 करोड़ की कमाई कर ली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »