एक बार फिर साथ देखे गए एक्स लवर्स रणबीर-कटरीना!

एक्स लवर्स रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को एक बार फिर आरती शेट्टी की पार्टी में एक साथ देखा गया. हालांकि ये दोनों पूरे समय एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आए.

Advertisement
कटरीना कैफ और रणबीर कपूर कटरीना कैफ और रणबीर कपूर

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 03 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

बॉलीवुड सुपरस्टार्स रणबीर कपूर और कटरीना कैफ का ब्रेकअप इंडस्ट्री सबसे चर्चित ब्रेकअप्स में से एक हैं. यही वजह है कि लगातार दोनों एक्टर्स की निजी जिंदगी से जुड़ी कई खबरें आती ही रहती हैं.

हालही में में ये दोनों एक साथ देखे गए. पूरे समय दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आए. सच्चाई तो यह है कि दोनों एक दूसरे के सामने ही नहीं आना चाहते क्योंकि जैसे ही इनका सामना एक-दूसरे से हुआ इन्होंने मुंह मोड़ लिया.

Advertisement

कुछ हफ्ते पहले भी को एक साथ मुंबई के किसी स्कीन क्लीनिक में देखा गया था और ऐसे में पार्टी में फिर से साथ दिखाई देना कहीं न कहीं इनके बीच बढ़ती नजदीकियों की गुंजाइश को बढ़ाता है.

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को अलग हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं. जनवरी में ब्रेकअप की खबर ऑफिशियल होने के बाद दोनों ने वो फ्लैट भी खाली कर दिया जिसमें वो काफी लम्बे अरसे से साथ रह रहे थे. उसके बाद से दोनों ने एक दूसरे को पार्टी, फंक्शन और अवॉर्ड सेरेमनी में भी नजरअंदाज करना शुरु कर दिया था.

बता दें कि ये दोनों फिलहाल अनुराग बासु की फिल्म में काम कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी एक जवान डिटेक्टिव के इर्द गिर्द घूमती है जिसका किरदार रणबीर निभा रहे हैं. वो डिटेक्टिव अपने सौतेले पिता की खोज में लगा है. दूसरी तरफ कैट इस फिल्म में एक जर्नलिस्ट के रोल में हैं जो रणबीर की मदद करती दिखेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement