फिर नाना-नानी बनेंगे धर्मेंद्र और हेमा, प्रेग्नेंट हैं ईशा देओल

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी के घर जल्द बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है क्योंकि बेटी ईशा देओल प्रेग्नेंट हैं और पूरा देओल परिवार इस खबर के बाद से काफी खुश है...

Advertisement
ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी के साथ

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी के घर एक बहुत बड़ी गुड न्यूज आई है. हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की बेटी बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल प्रेग्नेंट जो हैं. देओल परिवार में सेलिब्रेशन का ये खास मौका है.

अभी हाल में एक्ट्रेस सोहा अली खान की बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं थी. इसके बाद बॉलीवुड में एक गुड न्यूज ईशा की तरफ से मिल रही है. 'मुंबई मिरर' में छपी खबर के मुताबिक ईशा देओल और उनके बिजनेसमेन पति भरत तख्तानी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि हेमा मालिनी या ईशा की फैमिली ने नहीं कि है बल्क‍ि इस बात को हेमा मालिनी की जीवनी पर किताब लिखने वाले राइटर गोपाल कमल मुखर्जी ने शेयर किया है. गौरतलब है कि गोपाल कमल मुखर्जी जो किताब लिख रहें है उसका नाम 'बियॉन्ड द हेमा मालिनी' है.

Advertisement


बता दें कि धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी दुसरी बार नाना नानी बन रहे हैं. इससे पहले छोटी बेटी अहाना के बेटे के नाना नानी बन चुके हैं. ईशा देओल ने ही बहन अहाना की प्रेग्नेंसी की पूरी जिम्मेदारी उठाई थी. अभी ईशा अपनी मम्मी के साथ उनके जुहू वाले बंगले में रह रही हैं और समय-समय पर अपने ससुराल जो कि बांद्रा इलाके में है, वहां भी जाती रहती हैं.


खबरों की मानें तो जुहू वाले घर में हेमा मालिनी ने ईशा के आने वाले बच्चे के लिए एक सुंदर सा कमरा भी बनवाना शुरू कर दिया है. ईशा देओल आख़िरी बार फिल्म ‘किल देम यंग’ में नजर आईं थी जो कि 2015 में आई थी.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »