दिलीप कुमार और सायरा बानो ने मनाई शादी की 51वीं सालगिरह, देखें PHOTOS

दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की 51वीं सालगिरह कुछ इस तरह मनाई.

Advertisement
दिलीप कुमार और सायरा बानो दिलीप कुमार और सायरा बानो

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 9:14 PM IST

बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 51 साल पूरे हो गए हैं. उन्होंने इस खास दिन को अपने 48 पाली हिल के घर पर सेलिब्रेट किया. इस जश्न की तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है.

ट्वीट करते हुए दिलीप साहब की तरफ से पत्नी सायरा बानू ने लिखा, अपनी शादी की 51वीं सालगिरह पर हम अपने परिवार, दोस्तों और फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं. दिलीप साहब ने अपने 48 पाली हिल के घर पर सालगिरह का जश्न को मनाया.

Advertisement

तस्वीरों में दिलीप कुमार पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं. पिछले दिनों उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. डिहाइड्रेशन और यूरिनरी इन्फेक्शन की समस्या के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

बता दें, पाली हिल की यह प्रॉपर्टी हाल ही में लंबी लड़ाई के बाद उन्हें मिली है. ये संपत्ति पहले पराजिता डेवलपर्स के पास थी. दरअसल, साल 2006 में दिलीप कुमार ने मुम्बई के रियल एस्टेट फर्म प्राजिता डेवलपमेंट से 2412 स्क्वायर गज में फैले इस बं के लिए करार किया था. लेकिन बिल्डर ने कोई काम नहीं किया इसके बाद दिलीप कुमार ने बंगले को बिल्डर से वापिस लेने की मांग की थी. बिल्डर ने इनकार किया तो मामला कोर्ट पहुंच गया था.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने दिलीप कुमार को पाली हिल्स बंगले के विवाद को सुलझाने के लिए एक रियल एस्टेट कंपनी को 20 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement